उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं

Sanjay Gupta | Sootr Assets | Oct 04, 2026, 13:37 IST
Share
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, AIMIM की एंट्री
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, AIMIM की एंट्री

उज्जैन की शाही मस्जिद में रिमूवल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक मीनार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस का कोई स्थानीय नेता उनके साथ नहीं था। पार्टी के जिलाध्यक्ष और दूसरे नेता भी नजर नहीं आए।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं और विधायकों के नहीं आने पर मसूद ने कहा कि यह अफसोस की बात है। इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से की जाएगी। इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी को भी इसकी जानकारी देंगे। इसी मुद्दे को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने भी उठाया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन अली मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया।

मुस्लिम वोट को अपने साथ करने में जुटी AIMIM

विधानसभा चुनाव 2023 में AIMIM ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इसमें जबलपुर पूर्व के साथ इंदौर विधानसभा एक और पांच व बुरहानपुर सीट थी। इन चारों सीटों पर AIMIM को 38 हजार 616 वोट मिले थे। यह कुल वोटों का 0.09 फीसदी था।

अब ओवैसी की पार्टी की नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए मुस्लिम वोट बैंक को कांग्रेस से अपनी ओर शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गई है।

इसके लिए पार्टी ने मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर खुलकर उतरने की रणनीति बना ली है। खासकर उन मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है जिनसे कांग्रेस दूरी बना रही है।

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा टूटा, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
01 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में गुरुवार को एक हादसा हो गया है। मस्जिद का अतिक्रमण की जद में आ रहा हिस्सा हटाते समय मीनार का कुछ भाग टूटकर मस्जिद पर गिर गया। इससे मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

क्या बोल रहे प्रदेशाध्यक्ष

AIMIM के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन अली ने द सूत्र से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी इस विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर उतरेगी। अली के मुताबिक बीजेपी कभी मुस्लिमों के साथ नहीं रही। अब कांग्रेस भी मुस्लिम मुद्दों से दूरी बना रही है।

उन्होंने उज्जैन शाही मस्जिद विवाद का भी जिक्र किया। अली ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता विधायक मसूद के साथ नहीं गया। उनका आरोप है कि सभी दल मुस्लिम वोट चाहते हैं लेकिन उनके लिए सामने नहीं आते।

मोहसिन अली AIMIM प्रदेश अध्यक्ष
मोहसिन अली AIMIM प्रदेश अध्यक्ष
मोहसिन अली ने वंदे मातरम और यूसीसी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन मामलों में मुस्लिम हित की बात नहीं की।

अली ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटेल अब मुस्लिम हित की बात नहीं कर रहे। अली का आरोप है कि शाही मस्जिद मामले में भी अलग बातें फैलाई जा रही हैं। इससे मुस्लिम युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

वंदेमातरम विवाद से पहले ही नाराजगी

इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद के बाद कांग्रेस में नाराजगी दिख रही है। खासकर मुस्लिम पार्षद पार्टी से नाराज हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस को उनसे सिर्फ वोट चाहिए।

कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान ने भी खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी के रवैये पर सवाल उठाए। वहीं शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने और आग में घी का काम किया। उन्होंने कहा कि रूबीना को पार्टी से बाहर ही समझें।

चौकसे ने यह भी कहा कि वंदे मातरम पूरा गाया जाएगा। जो इसे नहीं गा सकता वह कांग्रेस के आयोजन में न आए।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
04 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद उज्जैन पहुंचे और कलेक्टर व एसपी से मुलाकात की है। उज्जैन शाही मस्जिद की मीनार गिरने की घटना की जांच की मांग रखी। मसूद ने पथराव को गलतफहमी का नतीजा बताया। शहर काजी के घर हुई घटना को उन्होंने गलत कहा। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। वह Madhya Pradesh Congress के अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से शिकायत करेंगे।

दिग्विजय सिंह के साथ भी नहीं आए थे नेता

एक साल पहले इंदौर के शीतलामाता बाजार में विवाद हुआ था। उस समय विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने कहा था कि कोई मुस्लिम कारीगर काम नहीं करेगा। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाजार पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस का अंदरूनी विवाद भी दिखा। शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और दूसरे नेताओं ने दौरे से दूरी बना ली थी।

कांग्रेस को वोट बैंक, कहां जाएगा

अल्पसंख्यक वोट बैंक को कांग्रेस का कोर वोट बैंक माना जाता है। इसकी हिस्सेदारी करीब 18 से 20 फीसदी है। बीजेपी के इंदौर पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया भी कह चुके हैं कि हम उनके लिए काम करते हैं। फिर भी मुस्लिम हमें वोट नहीं देते। यानी यह वोट बैंक कांग्रेस के साथ माना जाता है।

हाल में कांग्रेस की नीति से इन्हें झटका लग रहा है और AIMIM इस बात को महसूस करते हुए अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गई है। इनके द्वारा दो अक्टूबर को इंदौर में उलेमाओं को एकजुट करने के लिए भी मीटिंग बुलाई थी हालांकि प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी।
Tags:
  • उज्जैन शाही मस्जिद
  • उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
  • AIMIM
  • कांग्रेस
  • विधायक आरिफ मसूद
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • ओवैसी
  • मोहसिन अली
  • वंदे मातरम और यूसीसी का मुद्दा
  • दिग्विजय सिंह
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

By Jageshwar prasad

जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं

By Amresh Kushwaha

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी

By Arohi Raj

IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज