उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा टूटा, अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

Sourabh Bhatnagar | Oct 01, 2026, 09:22 IST
Share
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद की मीनार गिरी
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद की मीनार गिरी

उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में गुरुवार को एक हादसा हो गया है। मस्जिद का अतिक्रमण की जद में आ रहा हिस्सा हटाते समय मीनार का कुछ भाग टूटकर मस्जिद पर गिर गया। इससे मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हिस्सा हटाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मस्जिद का करीब छह फीट हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ रहा था। इस हिस्से को हटाने को लेकर प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच सहमति बनी थी। इसी सहमति के बाद संबंधित हिस्से को हटाने का काम किया जा रहा था।

काम के दौरान करीब 80 फीट ऊंची मीनार का एक हिस्सा अचानक टूट गया। मीनार का यह हिस्सा मस्जिद के ऊपर गिरा। इससे मस्जिद के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के समय किसी व्यक्ति के चपेट में नहीं आने से जनहानि नहीं हुई।

क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू

घटना के बाद मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी गई है। प्रशासन भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन के मुताबिक आगे की कार्रवाई पहले बनी सहमति के अनुसार ही की जाएगी।

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि घटना को लेकर कुछ भ्रामक जानकारियां भी फैलाई जा रही हैं। लोगों से ऐसी किसी जानकारी पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धर्मगुरुओं और मुस्लिम समुदाय के साथ बनी सहमति के अनुसार ही काम आगे बढ़ाया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि छत्री चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की जद में आ रहे हिस्सों को हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में शाही मस्जिद का करीब छह फीट हिस्सा भी दायरे में आया था। इसे हटाने को लेकर प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी थी।

सहमति के आधार पर हिस्सा हटाने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान मीनार का एक भाग टूटकर मस्जिद पर गिर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
Tags:
  • शाही मस्जिद उज्जैन
  • उज्जैन की शाही मस्जिद
  • उज्जैन की शाही मस्जिद की मीनार गिरी
  • उज्जैन शाही मस्जिद विवाद
  • सिंहस्थ 2028
  • Simhastha 2028
  • उज्जैन
भरतपुर निकाय चुनाव हार पर कांग्रेस में फूट, विश्वेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्षों पर साधा निशाना

By Jageshwar prasad

भरतपुर निकाय चुनाव हार पर कांग्रेस में फूट, विश्वेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्षों पर साधा निशाना
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, रायपुर से हुए रवाना, छत्तीसगढ़ सदन में रहेगा मुख्य पड़ाव

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, रायपुर से हुए रवाना, छत्तीसगढ़ सदन में रहेगा मुख्य पड़ाव
राहुल गांधी आज बालाघाट में, 43 बच्चों की मौत के दावे के बीच पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

By Sourabh Bhatnagar

राहुल गांधी आज बालाघाट में, 43 बच्चों की मौत के दावे के बीच पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा आज: जाएंगे खाटूश्यामजी मंदिर, जनसभा को करेंगे संबोधित

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सीकर दौरा आज: जाएंगे खाटूश्यामजी मंदिर, जनसभा को करेंगे संबोधित
Weather Update: मध्य भारत में थमा बारिश का दौर; एमपी-सीजी में विदाई, राजस्थान में गर्मी के आसार

By Amresh Kushwaha