MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी

Sanjay Gupta | Oct 04, 2026, 18:50 IST
Share
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का तीसरा चरण रविवार को हुआ। चार विषयों के 401 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई।
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का तीसरा चरण रविवार को हुआ। चार विषयों के 401 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई।

Indore. मप्र लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के तीसरे चरण की भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 11 और दोपहर 1 से चार बजे के बीच में हुई। उधर आयोग अब इसके दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट जारी करने की तैयारी में हैं।

12 हजार उम्मीदवारों के लिए 30 परीक्षा केंद्र

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के तीसरे चरण में चार विषयों में 401 पद हैं। इसके लिए इंदौर में 12 हजार उम्मीदवारों के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 11 और दोपहर 1 से चार बजे के बीच में हुई।

MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी बंपर भर्ती
29 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
मप्र लोक सेवा आयोग यानि MPPSC प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसी है। इसके परीक्षा कैलेंडर से लेकर विविध रिजल्ट, परीक्षाओं को लेकर कई सवाल द सूत्र के पास पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा जानकारी राज्य सेवा मेंस रिजल्ट 2025 को लेकर है तो वहीं परीक्षा कैलेंडर कब आएगा इस पर भी सभी की नजरें हैं।

58 फीसदी उपस्थिति रही

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में उपस्थिति 58 फीसदी रही। यानी करीब सात हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और पांच हजार उम्मीदवार परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में निर्देश थे कि थ्री लेयर सुरक्षा जांच होगी। इसलिए उम्मीदवार 90 मिनट पहले पहुंचे। उम्मीदवारों को पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही सेंटर पर जाने दिया गया।

असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 के रिजल्ट में क्या

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 में अभी कई विषयों के इंटरव्यू और रिजल्ट बाकी है। वहीं आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 में 19 विषय के लिए भर्ती निकली है। इसके तहत तीन चरण में अलग-अलग विषय में परीक्षा हो चुकी है। रविवार 4 अक्टूबर को तीसरा चरण था।

असिस्टेंट भर्ती 2025 में दो अगस्त को अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र कुल 6 विषय में 417 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसमें अभी भी कुछ विषयों के रिजल्ट आना बाकी है, जिसके बाद इंटरव्यू होंगे। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के बाकी विषयों में से कुछ के रिजल्ट इस सप्ताह जारी करने की तैयारी है।

हालांकि इन्हें इंटरव्यू के लिए अभी लंबा समय लगेगा। आयोग ने हाल ही में इसमें अंग्रेजी और हिंदी विषय के रिजल्ट जारी किए थे। इस भर्ती में पहला चरण 12 जुलाई को फिर दूसरा चऱण दो अगस्त को और अब तीसरा रिजल्ट 4 अक्टूबर को हुआ।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 में क्या स्थिति

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 में एक-एक कर आयोग इंटरव्यू कराते जा रहा है। साथ ही अंतिम चयन सूची भी जारी हो रही है। हाल ही में आयोग मैथ्स के 154 पद, सोशियोलॉजी के 83 और कॉमर्स के 106 पदों पर परीक्षा रिजल्ट जारी कर चुका है। अभी राजनीति शास्त्र के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है। बाकी नया विषय अक्टूबर के बाद ही लिया जाएगा। इस माह आयोग का शेड्यूल व्यस्त है।

राज्य वन सेवा की आंसर की जारी

वहीं आयोग द्वारा 27 सितंबर को ली गई राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (State Forest Service Main Examination 2026) की प्रोवीजनल आंसर की जारी कर दी गई है। आपत्तियों को सुनने के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसमें केवल 36 पद है। इसमें सहायक वन संरक्षक (ACF) के 06 पद और वन क्षेत्रपाल (रेंजर) के 30 पद है।
Tags:
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 2025
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026
  • State Forest Service Main Examination 2026
  • राज्य वन सेवा की आंसर की जारी
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला
एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद

By Arohi Raj

एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी

By Umeshwari Baghel

हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

By Jageshwar prasad

सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग