एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड, 5 गोल्ड समेत जीते 11 मेडल
Aman Vaishnav | Updated:
एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के एथलीटों ने रचा इतिहास, जीते 5 गोल्ड सहित 11 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। एथलीट्स ने शूटिंग, हॉकी और वाटर स्पोर्ट्स में भी जोरदार प्रदर्शन किया।मध्य प्रदेश ने कुल 11 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। साल 2023 के 9 मेडल के मुकाबले इस बार प्रदेश ने 2 मेडल ज्यादा जीते।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन
वहीं साल 2023 के की बात करें तो हांगझोऊ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 9 पदक जीते थे। इस बार पदकों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है। गोल्ड मेडल की संख्या भी पिछली बार के 3 से बढ़कर 5 हुई। सिल्वर मेडल 3 से बढ़कर 4 हुए। वहीं ब्रॉन्ज पदकों की संख्या 3 से घटकर 2 रह गई।
शूटिंग में नीरू ढांडा, ऐश्वर्य और मनीषा की स्वर्णिम चमक
हॉकी और क्रिकेट में एमपी के सितारों का जलवा
महिला हॉकी टीम में इशिका चौधरी, बिचू देवी और सुशीला चानू ने योगदान दिया। वहीं महिला क्रिकेट टीम में एमपी की क्रांति गौड़ शामिल थीं।
वाटर स्पोर्ट्स और सॉफ्ट टेनिस में जीते पदक
एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन
साल 2023 में भारत ने 28 गोल्ड सहित कुल 106 पदक जीते थे। वहीं आखिरी दिन भारत ने क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, गोल्फ और तीरंदाजी में 5 गोल्ड जीते।
क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, गोल्फ और तीरंदाजी में गोल्ड
हॉकी में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीता। हरमनप्रीत सिंह लगातार दो बार गोल्ड दिलाने वाले कप्तान बनी इससे हॉकी टीम को सीधे 2028 ओलंपिक का टिकट मिला।
कुश्ती में अमन सहरावत ने 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। तीरंदाजी में 17 साल की कुमकुम मोहरे ने व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीता। उन्होंने 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। गोल्फ में 23 साल की प्रणवी उर्स ने महिला गोल्फ में गोल्ड जीता।
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
By Umeshwari Baghel
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
By Aman Vaishnav
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
By The Sootr
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
By Arohi Raj
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी
By Aman Vaishnav