mp top news: खबरें काम की...एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी

Sanjay Dhiman | Sootr Creatives | Oct 07, 2026, 22:30 IST
MP Top News: News you can use... Preparations to change collectors of more than 10 districts in MP, Pandhurna SP removed
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें..एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट, सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, किसानों ने रोका था CM मोहन यादव का काफिला

mp top news

एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट

प्रशासनिक स्तर पर जिन जिलों के कलेक्टर बदले जाने की चर्चा है, उनमें हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना, जबलपुर व अन्य जिले शामिल हैं। यानी 10 से ज्यादा जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति हो सकती...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, किसानों ने रोका था CM मोहन यादव का काफिला

पांढुर्णा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। इसके दो दिन बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात जारी IPS Transfer Order में ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में यूथ कॉन्क्लेव के मंच से साल में दो बार पीएससी कराने की बड़ी घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं में नई उम्मीद जगी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार इस..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



प्रमोशन में आरक्षण पर नई जंग: प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में अब अजाक्स भी मैदान में

प्रमोशन में आरक्षण के प्रमोशन आरक्षण नियम 2025 पर अब अजाक्स भी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया है। संगठन ने नियम 11 और 12 को संविधान के खिलाफ बताया है। उसका दावा है कि अलग सूची से मेरिट वाले आरक्षित कर्मचारी अनारक्षित पद..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 साल, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ

उज्जैन में 7 अक्टूबर को विकसित भारत संकल्प सभा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आस्था गार्डन से वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मशाल जलाकर सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू की। उन्होंने महाकाल लोक से धार्मिक पर्यटन को मिली गति का भी जिक्र किया।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



राहुल गांधी की हिरासत पर एमपी कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में CEC का पुतला फूंका, आज प्रदेशभर में प्रदर्शन

भोपाल में कांग्रेस ने मंगलवार 06 अक्टूबर की रात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी तीन हजार करोड़ का कर्ज, पूंजीगत व्यय और बुनियादी विकास पर होगा खर्च!

मध्य प्रदेश सरकार बाजार से तीन हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह पूरा कर्ज राज्य की GSDP की तय 3 फीसदी सीमा के अंदर ही लिया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को नीलामी के जरिए कम ब्याज दर पर इसे मंजूरी दे दी है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को अपना बयान भारी पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के घर के बाहर धरना देने की बात कही थी। विधायक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तलब कर फटकार लगाई है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



एमपी में एक लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ, सीएम की सख्ती के बाद जीएडी ने मांगा खाली पदों का डेटा

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नाराजगी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी सक्रिय हो गया है। विभाग ने फिर से सभी विभागों से पदोन्नति और भर्ती की जानकारी...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Tags:
  • rbi
  • cec
  • mp top news
  • CM मोहन यादव
  • MPPSC
  • प्रमोशन में आरक्षण
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • विधायक कालू सिंह
  • एमपी में एक लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ