सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, किसानों ने रोका था CM मोहन यादव का काफिला

Sourabh Bhatnagar | Oct 07, 2026, 09:47 IST
Share
पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार का ट्रांसफर।
पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार का ट्रांसफर।

पांढुर्णा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। इसके दो दिन बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात जारी IPS Transfer Order में प्रकाश चंद्र परिहार को पांढुर्णा एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार वहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक यानी AIG बनाए गए हैं।

उनकी जगह आईपीएस विदिता धनखड़ को पांढुर्णा का नया एसपी बनाया गया है। धनखड़ अब तक दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर में सेनानी के पद पर तैनात थीं।

IPS Transfer Order
IPS Transfer Order

किसानों ने सीएम के काफिले को घेरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 04 अक्टूबर को पांढुर्णा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

किसानों के हाथों में सूखी फसल थी। वे अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उनका काफिला आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारी किसान काफिले के काफी करीब पहुंच गए थे।

आधे घंटे तक नहीं बढ़ सका काफिला

हालात कुछ समय के लिए ऐसे बन गए कि मुख्यमंत्री का काफिला किसानों के बीच फंस गया था।

करीब आधे घंटे तक काफिला आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को किसानों को हटाकर रास्ता साफ कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान जबलपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।

हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद गाड़ी से नीचे उतरे और किसानों की बात सुनी। अब पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार के तबादले को इसी घटना के दौरान हुई सुरक्षा लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी | MLA Kalu Singh summoned for threatening protest; CM and State President reprimanded, had to apologize by releasing a video
धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी
07 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को अपना बयान भारी पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के घर के बाहर धरना देने की बात कही थी। विधायक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तलब कर फटकार लगाई है। मुलाकात के बाद विधायक ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

नई एसपी की पुलिसिंग पर रहेगी नजर

पांढुर्णा के साथ सौसर, मोहगांव, नंदनवाड़ी और लोधीखेड़ा जैसे इलाके भी पुलिसिंग के लिहाज से अहम माने जाते हैं। नई एसपी के पद संभालने के बाद अब नजर इस बात पर रहेगी कि वे अपराध रोकने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए किन चीजों को प्राथमिकता देती हैं।

प्रकाश चंद्र ने 7 मई को संभाली थी जिम्मेदारी

प्रकाश चंद्र परिहार ने 7 मई को पांढुर्णा एसपी का पद संभाला था। वे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मई में हुए आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल के दौरान उन्हें पांढुर्णा की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब पांच महीने बाद अब उनका तबादला कर दिया गया है।

सीएम मोहन यादव का सख्त फरमान: कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल | CM Mohan Yadav's Strict Decree: 3357 Employees Get Promotion in Agriculture Department, Questions Raised on General Administration Department's Functioning
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
05 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश कृषि विभाग के 3357 कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब हर साल DPC होगी। साथ ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) पर तंज कसते हुए कहा, सिर्फ पुराने लंबित मामले निपटाने से काम नहीं चलेगा, चाहे जो करना पड़े, लेकिन प्रमोशन तो करना पड़ेगा।

श्रुतकीर्ति सोमवंशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकार ने 2018 बैच के आईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी को एक और जिम्मेदारी दी है। वे अभी ग्वालियर की 13वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी हैं। अब उन्हें इसके साथ ही ग्वालियर की दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
Tags:
  • आईपीएस प्रकाशचंद्र परिहार
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • पांढुर्णा एसपी प्रकाशचंद्र परिहार
  • IPS Transfer Order
  • आईपीएस विदिता धनखड़
  • आईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी

By Aman Vaishnav

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी
पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले, 265 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, इनमें 164 असिस्टेंट इंजीनियर

By Arun Tiwari

पीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर तबादले, 265 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, इनमें 164 असिस्टेंट इंजीनियर
राहुल गांधी की हिरासत पर एमपी कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में CEC का पुतला फूंका, आज प्रदेशभर में प्रदर्शन

By Sourabh Bhatnagar

राहुल गांधी की हिरासत पर एमपी कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में CEC का पुतला फूंका, आज प्रदेशभर में प्रदर्शन
एमपी में एक लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ, सीएम की सख्ती के बाद जीएडी ने मांगा खाली पदों का डेटा

By Amresh Kushwaha

एमपी में एक लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ, सीएम की सख्ती के बाद जीएडी ने मांगा खाली पदों का डेटा
भजनलाल शर्मा का आज जयपुर और चित्तौड़गढ़ का करेंगे दौरा, जनसेवा यात्रा कार्यक्रम में लेंगे भाग

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा का आज जयपुर और चित्तौड़गढ़ का करेंगे दौरा, जनसेवा यात्रा कार्यक्रम में लेंगे भाग
मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी तीन हजार करोड़ का कर्ज, पूंजीगत व्यय और बुनियादी विकास पर होगा खर्च!