राहुल गांधी की हिरासत पर एमपी कांग्रेस का हल्लाबोल, भोपाल में CEC का पुतला फूंका, आज प्रदेशभर में प्रदर्शन
Sourabh Bhatnagar | Updated:
भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
भोपाल में कांग्रेस ने मंगलवार 06 अक्टूबर की रात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।
नेताओं को हिरासत में लेने के बाद किया प्रदर्शन
इसी दौरान पुलिस ने उनका मार्च रोक दिया। पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में भी लिया। दिल्ली की इस कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई। हालांकि रात करीब 10 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया था।
रात 10 बजे निर्वाचन कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और Election Commission के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी सांसदों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।
पटवारी बोले- बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
पटवारी ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए व्यवहार के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस बुधवार को प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
पटवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले जलाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले शामिल होंगे।
एक आदमी देश के लिए,इस देश के लोकतंत्र के लिए, इस देश में आपके वोट के लिए, एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहा है! जननायक | @RahulGandhi https://t.co/v9r5yRgoJT
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 7, 2026
सिंघार बोले- सिस्टम को कैप्चर करने की कोशिश
सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ज्ञानेश कुमार के जरिए पूरे सिस्टम को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की है।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं है। यह संविधान, लोकतंत्र और आम लोगों के बोलने के अधिकार की लड़ाई है।
सिंघार ने युवाओं और आम लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की जरूरत है।
देश क्या पुकारता ! #राहुल_गांधी #राहुल_गांधी📍चुनाव आयोग कार्यालय, भोपाल@narendramodi @AmitShah @ECISVEEP@RahulGandhi @INCIndia @INCMP #US12992 https://t.co/3dKBy8tEMW
— Umang Singhar (@UmangSinghar) October 6, 2026
दिग्विजय बोले- आम लोगों के लिए लड़ रहे राहुल गांधी
दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर वोट चोरी से जुड़े प्रमाण सामने रखे थे। इसके बाद भी उन्होंने इस मुद्दे पर कई सवाल उठाए। उन्होंने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का भी जिक्र किया। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि कुछ मतदाताओं की मौत हो सकती है। कुछ लोग दूसरी जगह जा सकते हैं, लेकिन बाकी हटाए गए मतदाताओं के बारे में जानकारी सामने आनी चाहिए।
ज्ञानेश कुमार पर भी लगाए आरोप
दिग्विजय ने कहा- आज हुई जन की बात
पुतला दहन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन होगा।
कांग्रेस इस मुद्दे को लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट देने के अधिकार से जोड़ रही है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह विरोध सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। वहां कार्यकर्ता प्रदर्शन और विरोध करेंगे।
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad