एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट

Sourabh Bhatnagar | Oct 07, 2026, 14:54 IST
Share
एमपी में जल्द हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
एमपी में जल्द हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

मध्य प्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कुछ संभागों के कमिश्नर भी बदले जा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अटक सकती है। बताया जा रहा है कि IPS अधिकारियों के नामों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।

इसी वजह से सीएम मोहन यादव ने इस सूची को फिलहाल होल्ड करने के लिए कहा है।

इन जिलों के कलेक्टर बदल सकते हैं

प्रशासनिक स्तर पर जिन जिलों के कलेक्टर बदले जाने की चर्चा है, उनमें हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, बालाघाट, पांढुर्णा, मंदसौर, सिंगरौली, नीमच, खंडवा, पन्ना, जबलपुर व अन्य जिले शामिल हैं।

यानी 10 से ज्यादा जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति हो सकती है।

2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कलेक्टरी

इस बार की IAS Transfer List में 2017 बैच के शेष बचे अफसरों को जिलों की कमान सौंपकर कलेक्टर बनाया जा सकता है।

2017 बैच के आईएएस अभिलाष मिश्रा फिलहाल उज्जैन में ही बने रह सकते हैं। वे अभी उज्जैन नगर निगम के आयुक्त हैं। माना जा रहा है कि सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए उन्हें फिलहाल नहीं हटाया जाएगा।

मैडम के चक्कर में नप गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, महिला सब इंस्पेक्टर भी हटी | Pandhurna SP Prakash Chandra Parihar removed due to a woman sub-inspector, she has also been transferred
किसानों के कारण नहीं...मैडम के चक्कर में नप गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, ये है पूरी कहानी
07 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
कड़वे दिन यानी पितृ पक्ष पांढुर्णा एसपी को भारी पड़ गए। दो दिन पहले सीएम उनके जिले में थे और देर रात अचानक एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया। उन्हें PHQभेजा गया है। चर्चा है कि उन्हें सीएम सुरक्षा में चूक के कारण हटाया गया है, लेकिन मामला मैडम पर मेहरबानी का है। बात तो ऑडियो-वीडियो मार्केट में आने तक की हो रही है।

IDA का CEO भी बदले जाने की चर्चा

इंदौर विकास प्राधिकरण यानी IDA के CEO परीक्षित झाड़े को भी बदले जाने की चर्चा है।

PWD में एक और अफसर की होगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग यानी PWD में भी प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। सुखबीर सिंह फिलहाल प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग हैं। उनके पास हेल्थ विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी है ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीडब्ल्यूडी में नए प्रमुख सचिव को पदस्थ किया जाएगा।

नवनीत कोठारी की वापसी

राजभवन में पदस्थ नवनीत कोठारी की मंत्रालय में वापसी होने की संभावना है। ऐसे में किसी दूसरे प्रमुख सचिव को उनकी जगह राजभवन में पदस्थ किया जाएगा।

चंबल को मिल सकता है नया कमिश्नर

चंबल संभाग को जल्द नया कमिश्नर मिल सकता है। चंबल के कमिश्नर सुरेश कुमार 30 सितंबर को रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद यह पद खाली है।

सरकार प्रशासनिक फेरबदल के दौरान इस खाली पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति कर सकती है।

धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी | MLA Kalu Singh summoned for threatening protest; CM and State President reprimanded, had to apologize by releasing a video
धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी
07 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को अपना बयान भारी पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के घर के बाहर धरना देने की बात कही थी। विधायक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तलब कर फटकार लगाई है। मुलाकात के बाद विधायक ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

जबलपुर और नर्मदापुरम कमिश्नर भी बदल सकते हैं

चर्चा है कि जबलपुर और नर्मदापुरम कमिश्नर भी बदले जा सकते हैं।

नर्मदापुरम संभाग के वर्तमान कमिश्नर श्रीकांत बनोठ हैं। संभावित प्रशासनिक फेरबदल में यहां भी नया अधिकारी भेजा जा सकता है।

इसी तरह जबलपुर संभाग में भी कमिश्नर स्तर पर बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है।

IPS सूची फिलहाल अटक सकती है

राज्य में आईएएस अधिकारियों के साथ आईपीएस अधिकारियों की सूची भी जारी होने की तैयारी थी। हालांकि अब IPS Transfer List के फिलहाल रुकने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक IPS अधिकारियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसी कारण मुख्यमंत्री ने IPS सूची को होल्ड करने के लिए कहा है।
Tags:
  • IAS Transfer List
  • pwd
  • ias ida
  • आईएएस अभिलाष मिश्रा
  • उज्जैन नगर निगम
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग
  • कमिश्नर श्रीकांत बनोठ
  • कमिश्नर सुरेश कुमार
  • IPS Transfer List
जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट

By Arohi Raj

जंगल सफारी से आगे बढ़ेगा एमपी टूरिज्म: बांधवगढ़ से कान्हा तक बदलेगी तस्वीर, 520 करोड़ से बनेंगे लग्जरी रिजॉर्ट
बैरवा बोले-हारते ही कांग्रेस लगाने लगती है आरोप, कभी वोट चोरी तो कभी EVM,हार के बाद शुरू हो जाते हैं बहाने

By Jyoti Mahender Bhardwaj

बैरवा बोले-हारते ही कांग्रेस लगाने लगती है आरोप, कभी वोट चोरी तो कभी EVM,हार के बाद शुरू हो जाते हैं बहाने
MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By Manya Jain

MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में नहीं मिली अग्रिम जमानत

By Sanjay Gupta

इंदौर में कारोबारी राजीव धाम को 4.16 करोड़ की धोखाधड़ी में नहीं मिली अग्रिम जमानत
पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में पिघल रही बर्फ? जयपुर की बैठक में दिखी कांग्रेस की नई केमिस्ट्री
छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में दो साल में एसटी एसटी के महज 6 हजार युवाओं को मिला काम, रोजगार मंत्री के क्षेत्र में सिर्फ 55 लोगों की ट्रेनिंग
क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर

By Sanjay Gupta

क्लीन सिटी इंदौर में हालात बेकाबू, एक तरफ सफाईकर्मी हड़ताल पर, दूसरी ओर महापौर के लगे पोस्टर