किसानों के कारण नहीं...मैडम के चक्कर में नप गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, ये है पूरी कहानी

Sourabh Bhatnagar | Oct 07, 2026, 11:58 IST
Share
पांढुर्णा एसपी को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
पांढुर्णा एसपी को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

कड़वे दिन यानी पितृ पक्ष पांढुर्णा एसपी को भारी पड़ गए। दो दिन पहले सीएम उनके जिले में थे और देर रात अचानक एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया। उन्हें PHQभेजा गया है। चर्चा है कि उन्हें सीएम सुरक्षा में चूक के कारण हटाया गया है, लेकिन मामला मैडम पर मेहरबानी का है। बात तो ऑडियो-वीडियो मार्केट में आने तक की हो रही है।

मंगलवार देर रात जारी IPS Transfer Order में प्रकाश चंद्र परिहार को पांढुर्णा एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह आईपीएस विदिता धनखड़ को पांढुर्णा का नया एसपी बनाया गया है।

परिहार के साथ ही एक महिला सब इंस्पेक्टर को भी रीडर के पद से हटा दिया गया है। बता दें कि एसपी प्रकाश चंद्र परिहार ने अपने रीडर को हटाकर इन महिला सब इंस्पेक्टर को रीडर की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

पुलिस मुख्यालय में जोरों पर हो रही चर्चा

इधर पुलिस मुख्यालय भोपाल में जोरों पर चर्चा है कि एसपी परिहार को पांढुर्णा से हटाने की वजह एक महिला पुलिस अफसर है। जिनके साथ के ऑडियो-वीडियो होने की शिकायत भोपाल तक पहुंच गई थी। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने आनन-फानन परिहार को हटा दिया गया। बता दें कि महिला सब इंस्पेक्टर को भी नरसिंहपुर जिले में भेज दिया गया है।

सीएम की सुरक्षा में चूक: पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार हटाए गए, किसानों ने रोका था काफिला | CM's Security Lapse: Pandhurna SP Prakash Chandra Parihar Removed, Farmers Blocked Convoy
सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार, किसानों ने रोका था CM मोहन यादव का काफिला
07 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
पांढुर्णा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। इसके दो दिन बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार को पद से हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात जारी IPS Transfer Order में प्रकाश चंद्र परिहार को पांढुर्णा एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

महिला कर्मचारियों ने की थी PHQ में एसपी की शिकायत

ये बात भी सामने आ रही है कि पांढुर्णा एसपी ऑफिस में काम करने वाली कुछ महिला कर्मचारियों ने एसपी प्रकाश चंद्र परिहार की शिकायत पुलिस मुख्यालय में की थी। इसी दौरान एक महिला सब इंस्पेक्टर से जुड़ा विवाद भी चर्चा में आ गया। माना जा रहा है कि इन शिकायतों और विवादों को भी एसपी के तबादले की एक वजह के तौर पर देखा जा रहा है। इसी मामले को लेकर एक स्थानीय नेता भी शिकायत कर चुके हैं।

क्या था सीएम से जुड़ा मामला

किसानों ने सीएम के काफिले को घेरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 04 अक्टूबर को पांढुर्णा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

किसानों के हाथों में सूखी फसल थी। वे अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उनका काफिला आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारी किसान काफिले के काफी करीब पहुंच गए थे।

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति के प्रताड़ना के आरोप, पति बोले - मामला कोर्ट में, मीडिया ट्रायल गैरकानूनी | IFS Pankaj Rajput's wife Aditi's allegations of harassment, husband says - matter in court, media trial illegal
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
02 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ के एक अफसर और उनकी पत्नी का पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। वैसे तो यह मामला निजी है लेकिन अफसर की पत्नी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर इसे सार्वजनिक कर दिया है। यह विवाद है आईएफएस अफसर पंकज राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच का।

आधे घंटे तक नहीं बढ़ सका काफिला

हालात कुछ समय के लिए ऐसे बन गए कि मुख्यमंत्री का काफिला किसानों के बीच फंस गया था।

करीब आधे घंटे तक काफिला आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को किसानों को हटाकर रास्ता साफ कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस दौरान जबलपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।

हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद गाड़ी से नीचे उतरे और किसानों की बात सुनी।

सीपी संतोष सिंह, टीआई इंद्रमणि पटेल, टीआई दिनेश वर्मा
पॉकेट गवाह पर TI इंद्रमणि पटेल केस में CP संतोष सिंह दे चुके हैं सुप्रीम कोर्ट में शपथ-पत्र
08 Aug 2026 ,
By Sanjay Gupta
पॉकेट गवाह के मामले में सीपी इंदौर संतोष सिंह ने खजराना के तत्कालीन टीआई दिनेश वर्मा का डिमोशन किया है। वर्मा डीएसपी बनने वाले थे, लेकिन उलटे उन्हें तीन साल के लिए सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया। इस मामले पर पुलिस के अंदरखाने में जमकर हलचल है।

प्रकाश चंद्र ने 7 मई को संभाली थी जिम्मेदारी

प्रकाश चंद्र परिहार ने 7 मई को पांढुर्णा एसपी का पद संभाला था। वे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मई में हुए आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल के दौरान उन्हें पांढुर्णा की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब पांच महीने बाद अब उनका तबादला कर दिया गया है।

MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले: खण्डवा, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर में नए ASP नियुक्त | MP: 5 IPS Including 8 Police Officers Transferred, New ASPs Appointed in Khandwa, Ujjain, Jabalpur, Gwalior
MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त
30 Sept 2026 ,
By Jitendra Shrivastava
BHOPAL. मध्यप्रदेश गृह विभाग ने 2023 बैच के 5 IPS और 3 राज्य पुलिस सेवा अफसरों के तबादले किए हैं। सिहोरा, त्योथर और महिदपुर के SDOP अब ASP बने। मनीष भारद्वाज जबलपुर के ASP होंगे। भोपाल पुलिस मुख्यालय में दो AIG बनाए गए हैं। इसमें 2023 बैच के 5 आईपीएस शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट...

Tags:
  • पांढुर्णा एसपी प्रकाश चंद्र परिहार
  • IPS Transfer Order
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • PHQ BHOPAL
  • नरसिंहपुर
  • Pandhurna SP Prakash Chandra Parihar
  • mp ips transfer
  • आईपीएस विदिता धनखड़
विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा

By Neel Tiwari

विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा
पार्षद बनीं महिलाएं, कुर्सी संभालने पहुंचे पति-ससुर, निगम बैठक में दिखा अलग नजारा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पार्षद बनीं महिलाएं, कुर्सी संभालने पहुंचे पति-ससुर, निगम बैठक में दिखा अलग नजारा
राजस्थान में खाद संकट: गोदामों में करीब 5 लाख डीएपी फिर भी लम्बी लाइन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाद संकट: गोदामों में करीब 5 लाख डीएपी फिर भी लम्बी लाइन, सरकार ने मांगी रिपोर्ट
ग्वालियर में NHAI की सड़क जांच में फेल, हाई कोर्ट ने 26.53 करोड़ की पेमेंट पर लगा दी रोक

By Ratan Kumar Mishra

ग्वालियर में NHAI की सड़क जांच में फेल, हाई कोर्ट ने 26.53 करोड़ की पेमेंट पर लगा दी रोक
पुष्कर में हैरान करने वाला मामला: जिसका अंतिम संस्कार किया, वह 4 दिन बाद जिंदा मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुष्कर में हैरान करने वाला मामला: जिसका अंतिम संस्कार किया, वह 4 दिन बाद जिंदा मिला
सीएम विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कृषि मंडपम और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कृषि मंडपम और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी

By Aman Vaishnav

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पहली बार 2001 में संभाली थी CM की कुर्सी