एमपी में टोल बंद, लेकिन चेक प्वाइंट पर खुली वसूली, आरटीओ कर्मी बोले- 700 से कम नहीं लेंगे

Sanjay Gupta | Mar 14, 2026, 15:05 IST
mp transport check point illegal recovery rto video viral
मध्यप्रदेश में भले ही जुलाई 2024 से बदनाम परिवहन चौकियां/टोल बंद कर दिए गए हों, लेकिन वसूली जारी है। एक ट्रक ड्राइवर ने खिलचीपुर (राजगढ़) में आरटीओ कर्मियों का वीडियो बनाया है।

INDORE. सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की कमान संभालने के बाद बदनाम परिवहन चौकियों को बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। जुलाई 2024 में ये बंद हो गई थीं। इसके साथ ही चौकियों को 45 चेक प्वाइंट में तब्दील कर दिया गया था।



वहीं, अब यह चेक प्वाइंट फिर से वसूली की दुकानें बन रही हैं। इसके लगातार वीडियो सामने आते रहे हैं। ऐसा ही अब नया वीडियो एक ट्रक ड्राइवर ने खिलचीपुर बॉर्डर का बनाकर भेजा है।




इन्होंने भेजा वीडियो

यह वीडियो इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सी.एल. मुकाती ने द सूत्र को भेजा है। बता दें कि वे वर्तमान में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली में आरटीओ और ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन है।



मुकाती ने बताया कि चेक प्वाइंट पर फिर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश के बाहर के ट्रकों से यह वसूली हो रही है। ड्राइवर ने यह वीडियो बनाकर उन्हें भेजा है। इस संबंध में सीएम को हम पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग कर रहे हैं।




वीडियो में इस तरह डील, बोले- 700 से 1 रुपए कम नहीं लेंगे

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर मोबाइल जेब में रखकर कैमरा ऑन करता है। इसके बाद वो एक शेड के नीचे खड़ी कार के पास जाता है। इस कार पर आरटीओ लिखा हुआ है। इसमें खाकी वर्दी में दो कर्मी बैठे हुए हैं।




709addee-859

ड्राइवर: भाईसाहब, 700 ज्यादा नहीं हो जाएंगे।



कर्मी: आ जाने दो और किसी को, आप भी देख लो, 700 से कम ले लूं किसी से तो आप भी कम दे देना।




ड्राइवर: बार्डर भी बंद है साहब




कर्मी: बार्डर बंद है लेकिन आरटीओ कभी बंद नहीं होगा जीवन में, पहले फोन पर बात कर लो आराम से पूछ लो जो आते हो आपके साथ के।




ड्राइवर: ये लो साहब 600 है, मेरी रिक्वेस्ट है,




कर्मी: हमारी भी रिक्वेस्ट है 700 ही लेंगे




ड्राइवर: साहब मान जाओ, किसी ड्राइवर की मजबूरी समझा करो आप




कर्मी: आप हमारी भी मजबूरी समझा करो, 700 ही लेते हैं, हमने 800 तो मांगे नहीं।




ड्राइवर: साहब इतने ही बचे हैं,




कर्मी: भले ही 10 हजार बचे हो आपके पास हम तो 700 ही लेते हैं।



6368d771-dc3

परिवहन मंत्री ने विधानसभा में दी थी जानकारी

जुलाई 2025 में झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने टोल नाके पर सवाल उठाया था। इसका जवाब परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया था। परिवहन मंत्री ने कहा था कि 2023-24 के वित्तीय वर्ष से अंतरराज्यीय चेक पोस्ट हटा दिए गए हैं।



इसके बाद से परिवहन विभाग ने दूसरे राज्यों की सीमा पर फ्लाइंग स्क्वाड और अन्य कामों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है। चेक प्वाइंट्स पर परिवहन उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी को रखा गया है। उप निरीक्षक के नीचे तीन से चार आरक्षक शामिल हैं। कहीं-कहीं चेक प्वाइंट टीम में परिवहन निरीक्षक भी शामिल किए गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



टोल कंपनियों की बढ़ सकती है मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाईकोर्ट का आदेश किया रद्द



इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस



इंदौर में रसोई गैस सप्लाई के लिए बना कंट्रोल रूम, एजेंसी सिलेंडर नहीं दे तो यहां करें फोन



इंदौर हाईकोर्ट में धार एडीएम संजीव केशव पांडे तलब, SDM रहते कांग्रेस कार्यकर्ता को भेजा था जेल



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस
  • आरटीओ
  • द सूत्र
  • परिवहन विभाग
  • ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट
  • ट्रक ड्राइवर
  • विधायक विक्रांत भूरिया
  • परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह