पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के लिए 3 हजार रुपए मांग रहा था डॉक्टर, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

Vikram Jain | Oct 03, 2024, 18:06 IST
Share
MP Umaria Lokayukta arrested bribe doctor Rajendra Manjhi
MP Umaria Lokayukta arrested bribe doctor Rajendra Manjhi

मध्‍य प्रदेश के उमरिया में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर के डॉक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने के लिए घूस मांगी थी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उमरिया जिले से मामने आया है। जहां रीवा लोकायुक्त ने उमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर के डॉक्टर राजेंद्र मांझी को 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने के लिए 10 हजार रुपए घूस की मांग की थी।

जानें पूरा मामला

रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उमरिया के मानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर के डॉक्टर राजेंद्र मांझी ने 10 हजार रुपए की डिमांड की है। आरोपी डॉक्टर मांझी ने रिपोर्ट देने को लेकर पहले तीन हजार रुपए ले लिए थे। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने सत्यापन करने के बाद डॉक्टर राजेंद्र मांझी को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें... GST ऑफिस में लोकायुक्त कार्रवाई, 2 महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, इसलिए मांगी थी रिश्वत

फरियादी ने बताया कि डॉक्टर मांझी ने पीएम रिपोर्ट में हेराफेरी करने के लिए घूस मांगी थी। गुहार लगाने के बाद भी डॉक्टर ने बगैर रुपए लिए काम नहीं किया। जिसके बाद मामले की शिकायत लोकायुक्त से की गई। कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी जाएगी।

मामले में जांच जारी

यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार और उनकी 12 सदस्यों वाली टीम ने की है। लोकायुक्त एसपी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है। इसके बाद ही मामले में पूरी जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर के खिलाफ लोकायुक्त ने केस दर्ज किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। प्रदेश भर में लोकायुक्त की टीम दबिश देकर घूसखोरों को पकड़ रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Umaria News
  • रीवा लोकायुक्त कार्रवाई
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • उमरिया न्यूज
  • Rewa Lokayukta
  • रीवा लोकायुक्त
  • घूसखोर डॉक्टर गिरफ्तार
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए रिश्वत
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती