रामनिवास रावत ने पीसीसीएफ को भेजी चिट्ठी, लिखा- मेरी सहमति से करें एमडी की नियुक्ति
Sanjay Sharma | Jun 18, 2026, 23:02 IST
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत ने एमडी पोस्टिंग अपनी सहमति से करने को कहा। इसके लिए रावत ने वन बल प्रमुख को पत्र लिखा है। निगम के एमडी एचयू खान अगले माह जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे हैं।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- वन विकास निगम एमडी की सेवानिवृत्ति से पहले नियुक्ति पर खींचतान।
- निगम अध्यक्ष चाहते हैं उनकी पसंद के अफसर को बनाया जाए एमडी।
- लंबे समय से नेपत्थ्य में बैठे रावत अब चाहते हैं पहले जैसा दबदबा।
- निगम की कमाऊ कुर्सी पर अध्यक्ष- अफसर चाहते हैं मनपसंद पोस्टिंग।
- वन विकास निगम अध्यक्ष की चिट्ठी के बाद अफसर खंगाल रहे नियम।
विदाई से पहले ही वन विकास निगम अध्यक्ष की एक चिट्ठी से इस कुर्सी की खींचतान सामने आ गई है। अध्यक्ष राम निवास रावत ने चिट्ठी में अपनी सहमति के बिना एमडी की नियुक्ति न करने की बात लिखी है। वहीं अधिकारी विभागीय मैन्युअल के आधार पर नियुक्ति का तर्क दे रहे हैं।
कुर्सी के लिए चिट्ठी से सुलगी आग
निगम अध्यक्ष रावत ने वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) शुभरंजन सेन को पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति उनसे चर्चा के बिना न की जाए।
इसलिए बन रही तकरार की स्थिति
अब अधिकारी वन विकास निगम अध्यक्ष के पत्र को अनावश्यक और तकरार बढ़ाने वाला बता रहे हैं। हांलाकि नियुक्ति का मामला पूरी तरह सरकार के हाथ में है।
चिट्ठी के बाद अफसर की चर्चा
रावत ने बीते दिनों भी एक आदेश कर क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत एसडीओ की पोस्टिंग डिवीजनल मैनेजर के रूप में विदिशा में कराई थी। जबकि चार माह पहले ही एमडी ने एक प्रकरण के चलते उनके विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे।
FAQ
- वन विकास निगम के एमडी की पोस्टिंग कौन करता है?
राज्य सरकार करती है। वन विभाग आईएफएस अफसरों का पैनल बनाकर कैबिनेट से मंजूरी लेता है। निगम अध्यक्ष की सहमति प्रोसीजर का हिस्सा नहीं है। - रामनिवास रावत ने पत्र में क्या मांग की है?
रामनिवास रावत ने वन बल प्रमुख से कहा है कि नए एमडी की पोस्टिंग से पहले उनकी सहमति ली जाए। मौजूदा एमडी एचयू खान जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे हैं। - इस विवाद का हल कैसे निकलेगा?
अगर रावत मान जाते हैं तो नियम फॉलो होंगे। नहीं मानते तो सरकार को तय करना होगा कि अध्यक्ष की मांग माने या प्रोसीजर। फाइनल फैसला कैबिनेट लेगी।
अमृत 2.0 योजना : पानी के नाम पर खुदाई, शहर बेहाल... बरसात में कौन देगा जवाब?
पैगंबर मोहम्मद पर विवाद, विधायक ने की शिकायत, स्कूल बोला-ऐसी कोई किताब नहीं
चुनाव अभी दूर, लेकिन भाजपा-कांग्रेस में बज गया सियासी बिगुल!
MP ट्री पॉलिसी: हर प्रोजेक्ट में 80% पेड़ शिफ्ट करना जरूरी, जनता करेगी निगरानी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman