एशियन गेम्स में गोल्ड विजेता हॉकी टीम में एमपी के विवेक सागर और शिवेंद्र सिंह भी, भारत को 95 मेडल, 14 में प्रदेश की भागीदारी

The Sootr CG | Oct 07, 2023, 24:00 IST
Share
एशियन गेम्स में गोल्ड विजेता हॉकी टीम में एमपी के विवेक सागर और शिवेंद्र सिंह भी, भारत को 95 मेडल, 14 में प्रदेश की भागीदारी
एशियन गेम्स में गोल्ड विजेता हॉकी टीम में एमपी के विवेक सागर और शिवेंद्र सिंह भी, भारत को 95 मेडल, 14 में प्रदेश की भागीदारी

एशियन गेम्स की भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को गोल्ड मेडल जीता है। इस टीम में मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद खिलाड़ी और शिवेंद्र सिंह कोच के रूप में शामिल हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क. चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स की भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को गोल्ड मेडल जीता है। इस टीम में मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद खिलाड़ी और शिवेंद्र सिंह सहायक कोच के रूप में शामिल हैं। यह उपलब्धि भारत के साथ मध्यप्रदेश के लिए भी काफी बड़ी है। गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के एक अन्य खिलाड़ी नीलाकांता शर्मा (मणिपुर) भी प्रदेश की हॉकी अकादमी से वर्षों तक पसीना बहाते रहे हैं।

विवेक सागर खिलाड़ी और शिवेंद्र सहायक कोच

विवेक सागर प्रसाद इटारसी के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं। विवेक को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की उपलब्धि के चलते सीधे शिवराज सरकार ने डीएसपी बनाया है। वहीं पूर्व ओलंपियन शिवेंद्र सिंह वर्तमान में टीम के सहायक कोच हैं। शिवेंद्र मूलरूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं और लम्बे समय से भारतीय टीम के साथ हैं। शिवेंद्र को मप्र खेल विभाग ने भी अपने अकादमी के कोच के रूप में जोड़कर रखा है। विवेक सागर और शिवेंद्र सिंह, दोनों ही टोक्यो ओलंपिक से पहले नेशनल हॉकी टीम से जुड़े हैं।

भारत ने गोल की हाफ सेंचुरी लगाई

भारतीय हॉकी टीम ने आज गोल्ड मेडल मुकाबले में जापान को 5-1 से हराया। टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। सेमीफाइल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से परास्त किया। इसके अलावा लीग मुकाबलों में उज्बेकिस्तान को 16-0, सिंगापुर को 16-1 और जापान को 4-2 से हराया था। यदि गोल नंबर के हिसाब से देखें तो भारत ने पूरे टूर्नामेंट में 51 गोल दागे, जबकि उसके खिलाफ 6 गोल हुए।

एशियन गेम्स 2023 में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन- मेडल टैली

खेलगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल मेडल
शूटिंग2529
क्रिकेट1--1
सेलिंग-1-1
घुड़सवारी1--1
क्याकिंग कैनोइंग--11
हॉकी पुरुष1--1
कुल मेडल56314

भारत के 22 गोल्ड, 5 में एमपी की भूमिका

एशियन गेम्स में भारत का अब तक का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने 13वें दिन तक 22 गोल्ड, 34 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज समेत कुल 95 मेडल जीत लिए हैं। इन पदकों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की भी जबर्दस्त भागीदारी है। भारत के 95 मेडल्स में से 14 मेडल्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है, कुछ मेडल्स् टीम इवेंट में शामिल होकर जीते हैं कुछ में सीधे पदक पर कब्जा किया है। भारत के 22 गोल्ड में से 5 गोल्ड में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की भूमिका रही है। जैसे-शूटिंग में शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने दो गोल्ड, हॉर्स राइडर सुदीप्ति हजेला का एक गोल्ड, महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्राकार का एक गोल्ड और पुरुष हॉकी चैंपियन विवेक सागर प्रसाद का गोल्ड। इसके साथ ही शूटिंग में 5 सिल्वर के साथ कुल 5 सिल्वर मेडल जीते है। वहीं, तीन ब्रॉन्ज मेडल में दो शूटिंग के शामिल हैं।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Asian Games
  • एशियन गेम्स
  • MP's Vivek Sagar and Shivendra Singh
  • Vivek Sagar also in gold winning Indian hockey team
  • DSYW
  • एमपी के विवेक सागर और शिवेंद्र सिंह
  • गोल्ड विजेता भारतीय हॉकी टीम में विवेक सागर भी
  • डीएसवायडब्ल्यू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती