व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर ने प्लॉट की कुर्की रोकने के लिए लगाया आवेदन, अपर कलेक्टर कोर्ट से हुए आदेश
Sanjay Gupta | Aug 29, 2024, 12:47 IST
2 व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर
व्यापमं घोटाले के आरोपी जगदीश सगर ने ईडी स्पेशल कोर्ट (ED Special Court) में आवेदन लगाकर इस कुर्की को रोके जाने की मांग की है। इस पर अभी सुनवाई सितंबर माह में संभावित है।
व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. जगदीश सगर ने भी डॉ. विनोद भंडारी की तरह अपनी ईडी में अटैच प्रॉपर्टी के लिए खेल शुरू कर दिया है। बैंक लोन नहीं चुकाए जाने पर उसके स्कीम 94 के प्लॉट की कुर्की हो रही है, इसे रोकने के लिए उसने ईडी स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया है कि उस कुर्की को रोका जाए।
सिटी यूनियन बैंक ने सगर के प्लाट नंबर 112/AB स्कीम नंबर 94 रिंग रोड सेक्टर ए स्थित 1350 वर्गफीट प्लाट की कुर्की के लिए आवेदन लगाया है। यह आवेदन सरफेसी एक्ट के तहत अपर कलेक्टर निशान डामोर के पास लगा। बैंक इस प्लाट को कुर्क कर राशि की वसूली करना चाहता है। इसके लिए बैंक ने 12 मार्च 2024 को ही कुर्की के लिए सूचना भी जारी कर दी थी। बैंक ने इस मामले में अपर कलेक्टर को सूचित ही नहीं किया कि यह प्रॉपर्टी ईडी में अटैच है। इसके चलते सरफेसी एक्ट के तहत अपर कलेक्टर ने कुर्की के आदेश कर दिए।
सगर ने ईडी स्पेशल कोर्ट (ED Special Court) में आवेदन लगाकर इस कुर्की को रोके जाने की मांग की है। इस पर अभी सुनवाई सितंबर माह में संभावित है। सगर को डर है कि कुर्क होने के बाद उसकी संपत्ति हाथ से निकल जाएगी। फिलहाल यह प्लॉट साल 2016 में ईडी द्वारा अटैच किया गया था। व्यापमं घोटाले में की गई काली कमाई के बदले में ईडी ने इस प्लाट को अटैच किया था।
इसके पहले डॉ. विनोद भंडारी अपनी 50 करोड़ की संपत्ति को बचाने के लिए खेल कर चुका है। व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. भंडारी ने साल 2016 में अटैच हुई करीब आठ एकड़ की इस जमीन के बदले में ईडी कोर्ट में 8 करोड़ की एफडी देने का शपथ पत्र दिया, इसे ईडी कोर्ट ने मान्य कर लिया। जबकि जमीन की मौजूदा कीमत 50 करोड़ है। लेकिन ईडी ने इसमें हाईकोर्ट इंदौर में केस लगाया और वहां से ईडी कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई।
![sanjay gupta]()
बैंक ने अपर कलेक्टर कोर्ट में लगाया था केस
सगर ने यह लगाया आवेदन
डॉ. विनोद भंडारी कर चुका यह जुगत
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA