MP Weather Alert: बरगी डैम के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर, 34 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Rohit Sahu | Jul 06, 2025, 14:30 IST
Share
mp weather update
mp weather update

MP में लगातार हो रही बारिश के कारण बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए हैं। नर्मदा नदी भी उफान पर है। शहडोल में अस्पताल और थाने में पानी भर गया है।

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए। डैम के गेट खुलने से नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में फ्लड अलर्ट जारी कर दिया है। शहडोल में भी बाढ़ के हालत बन गए हैं। प्रदेश के लगभग 34 जिलों में बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है।

पहली बार खुले बरगी डैम के गेट

जबलपुर के बरगी डैम में इस बार बारिश के असर से जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रविवार 6 जुलाई दोपहर 12 बजे डैम के 9 गेट खोलने पड़े। इस सीजन में डैम के गेट जुलाई की शुरूआत में ही खोलने पड़ गए। हर बार डैम के गेट जुलाई की आखिर या अगस्त में खोले जाते थे। डैम के गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया और निचले इलाकों में बसे गांव में बाढ़ आ गई।

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के गेट भी खोले

शिवपुरी के पोहरी में स्थित पवा झरना 100 फीट की ऊंचाई से गिर रहा है। भदैया कुंड भी उफान पर है। पर्यटन स्थल अब खतरे की ज़द में आ रहे हैं। उधर, उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 4 गेट रविवार को खोले गए। पहले सिर्फ एक गेट से जल निकासी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (6 जुलाई) : देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में कुछ हिस्सों में होंगे बाढ़ के हालात

शहडोल में अस्पताल-थाना डूबे

शहडोल में 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड सहित तीन वार्डों में पानी भर गया है। यहां तक कि रेलवे पुलिस स्टेशन में भी पानी घुस गया। फाइलें, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नुकसान हुआ है। पुलिसकर्मी बाल्टी और मग्गों से पानी निकालने में लगे हुए हैं।

शिवपुरी, मंडला में बाढ़

शिवपुरी और मंडला जिलों में पिछले 24 घंटों से जारी तेज बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शिवपुरी के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां घरों और खेतों में पानी भर गया है। उधर, मंडला जिले में भी नदी-नालों में तेज बहाव के कारण सड़कें टूट गईं और कई पुल बह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें...MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 2 जिलों में होगी 8 इंच से ज्यादा बारिश, कहीं आपका शहर भी तो नहीं? जानें आज का मौसम

34 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश, मौसम विभाग का Orange Alert

शनिवार को भोपाल, सीधी, उमरिया, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, शहडोल, इंदौर सहित 34 जिलों में जोरदार बारिश हुई। रविवार को भी 21 जिलों में heavy rain alert जारी है। जबलपुर, सागर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। नर्मदा के घाटों पर 4-5 फीट तक जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP weather मध्य प्रदेश का मौसम | MP Weather update | MP Weather Update Today | जबलपुर में नर्मदा का जलस्तर बढ़ा | बरगी बांध हुआ लबालब | MP में बारिश से आफत

Tags:
  • मध्य प्रदेश का मौसम
  • MP weather
  • MP Weather update
  • MP में बारिश से आफत
  • जबलपुर में नर्मदा का जलस्तर बढ़ा
  • बरगी डैम
  • बरगी बांध हुआ लबालब
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा