mp weather : ग्वालियर में पांच लोगों की माैत, लू लगने की आशंका

मध्‍य प्रदेश में नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। लू लगने की वजह से प्रदेश में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

author-image
Ravi Singh
New Update
मोसम
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Updates : नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर लू से मौत होने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

मरने वालों में तीन बुजुर्ग 

जानकारी के अनुसार पड़ाव और पुरानी छावनी में दो शव बरामद किए गए और पुलिस को सूचना भेजी गई। इन दोनों मृतकों की उम्र पचास से साठ साल बताई गई है।
ग्रामीण के पनिहार इलाके में लच्छो बाई उम्र 60 साल और मुरली जाटव 70 साल की भीषण गर्मी के कारण हालत खराब हो गई। दोनों को तत्काल ही अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि भीषण गर्मी से ही इन लोगों की हालत बिगड़ी थी। जनकगंज इलाके में सड़क किनारे बहादुर घोसी 70 साल की लाश मिली थी। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

MP weather MP Weather Updates