MP Weather report : सीएम मोहन यादव की सभा में बारिश, 18 से आएगा मानसून
Jitendra Shrivastava | Jun 14, 2024, 19:25 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के मुलताई में सीएम डॉ. मोहन यादव की सभा के दौरान तेज बारिश होने लगी। बचने लोगों ने होर्डिंग सिर पर रख लिए। कुछ लोग टेंट में छिपते नजर आए। इसी दौरान वहां करंट की चपेट में आने से एक महिला और बच्चा घायल हो गए...
MP Weather report : बैतूल जिले के मुलताई में सीएम मोहन यादव की सभा के दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कुछ लोगों ने होर्डिंग सिर पर रखे तो कुछ ने टेंट में छिपकर अपने आपको बचाया। इसी बीच करंट की चपेट में आने से एक महिला और बच्चा घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में 18 जून को मानसून की एंट्री होगी। इससे पहले प्रदेश के कुछ जिलों में प्री-मानसून की एक्टिविटी हुई है। कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने-चमकने या आंधी का दौर है। शुक्रवार, 14 जून को दोपहर में प्रदेश के खरगोन, हरदा, इंदौर के महू, सीहोर के आष्टा, खंडवा समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने भोपाल, इंदौर समेत 27 जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी का अनुमान जताया है। ग्वालियर, दतिया सहित 9 जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर और जबलपुर में गर्म हवा चलेगी।
झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, सागर में गर्म हवा भी चलेगी। हीट वेव और आंधी का यलो अलर्ट है।
27 जिलों में प्रीमानसून एक्टीविटी का अनुमान

कुछ दिन बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी
IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है, जो अगले कुछ दिन तक बनी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश में मानसून 18 जून तक आ सकता है। दक्षिण हिस्से से मानसून एंटर होगा।
15 जून को आंधी, गरज-चमक का यलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर और जबलपुर में गर्म हवा चलेगी।
16 जून को हीट वेव और आंधी का यलो अलर्ट
झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, सागर में गर्म हवा भी चलेगी। हीट वेव और आंधी का यलो अलर्ट है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA