मध्यप्रदेश में ठंड का कहर और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Dec 04, 2024, 06:30 IST
MP Weather Report Cold
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर में प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे। मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने जा रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नौगांव (छत्तरपुर), पिपस्समा (शिवपुरी), टीकमगढ़, रीवा और नरसिंहपुर / खजुराहो (छतरपुर) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव (छत्तरपुर) में 8.1 डिग्री और नरसिंहपुर / खजुराहो (छतरपुर) में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
![पब]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 90 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 121, मंदसौर में 134, रतलाम में 140 और उज्जैन में 150 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
![ु]()
चक्रवात फेंगल के कारण पहले सप्ताह में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। भोपाल समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
दूसरे सप्ताह में तापमान में गिरावट की संभावना है। भोपाल समेत अधिकांश स्थानों पर तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, विंध्य आदि स्थानों पर तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है।
तीसरे सप्ताह में प्रदेश में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके साथ ही ग्वालियर समेत उत्तरी हिस्से में कोहरा देखने को मिलेगा। भोपाल समेत अधिकांश स्थानों पर तापमान 7 से 8 डिग्री और उत्तरी हिस्से में 4 से 5 डिग्री रहेगा।
चौथे और आखिरी हफ्ते में सर्दी अपने चरम पर होगी। इस दौरान अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही ग्वालियर, चंबल संभाग में तापमान 2 से 4 डिग्री के बीच रह सकता है। इस हफ्ते भी कोहरा, सर्द दिन, शीतलहर जारी रहेगी। इसके चलते पूरे महीने कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
पब
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
ु
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
पहला सप्ताह
दूसरा सप्ताह
तीसरा सप्ताह
चौथा सप्ताह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA