MP Weather Report : सर्दी के मौसम के साथ ही मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय ठंड भी बढ़ गई है और लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड को लेकर उज्जैन जिले के एक निवासी ने बताया कि शहर में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए हम लोग आग जलाकर हाथ-पैर सेंक रहे हैं। सर्दी का मौसम दिन-व-दिन तीखा होता जा रहा है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), रायसेन, गिरवर (शाजापुर), राजगढ़ और पिपरसमा (शिवपुरी) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.5 डिग्री और पिपरसमा (शिवपुरी) में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/media_files/2024/12/10/TPqmmmMoDIrgxFUshPi8.jpg)
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 113, जबलपुर में 138, ग्वालियर में 145 और भोपाल में 153 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/media_files/2024/12/10/e3DY8zeXnm3ZcR3E28i6.jpg)
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
एमपी की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी और दमोह में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें