मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

author-image
Ravi Singh
New Update
CM Mohan Yadav
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में कड़ाके ठंड ने लोगों को घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं अगर आसान भाषा में कहें तो कड़ाके ठंड से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश का तापमान बर्फीली हवाओं के चलते लगातार लुढ़कता जा रहा है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), कल्याणपुर (शहडोल), मंडला, भोपाल और सीहोर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.9 डिग्री और सीहोर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर   

ब

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 148  दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 155, जबलपुर में 160, इंदौर में 175 और बुरहानपुर में 183 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

प

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से कई सारे शहरों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसमें, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, सागर, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, सीहोर, कटनी, बड़वानी, नीमच, शाजापुर, शहडोल के अलावा अन्य शहर भी शामिल हैं। भोपाल में दिन के समय चटक धूप देखने को मिल सकती है, लेकिन हवाओं के चलते ठंड का एहसास जरूर होगा। बाकी अन्य शहरों में सुबह और शाम में हवा के साथ-साथ कोहरा भी देखने मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी मौसम अलर्ट एमपी मौसम अपडेट weather report मौसम का हाल एमपी मौसम MP weather report