मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 20, 2024, 06:30 IST
Share
Weather Report temperature and AQI
Weather Report temperature and AQI Photograph: (the sootr )

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल सकती है। दिसंबर अंत से जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर पाला और घना कोहरा छाने का अनुमान है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), कल्याणपुर (शहडोल), मंडला, उमरिया और नौगांव (छतरपुर) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.3 डिग्री और नौगांव (छतरपुर) में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

Air Quality Meters
Air Quality Meters

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मंदसौर में 126, खजुराहो में 149, बुरहानपुर में 176 और ग्वालियर में 210 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters
Air Quality Meters

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे ठंड का असर कम होगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत में बर्फबारी होगी। उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर आ जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather today
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज