मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 26, 2024, 06:30 IST
Share
MP Weather Report temperature and AQI situation
MP Weather Report temperature and AQI situation Photograph: (the sootr )

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने लगे हैं और कुछ जगहों पर हल्की धूप भी खिली है। अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नरसिंहपुर, ग्वालियर, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), शिवपुरी / मंडला और राजगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 6.8 डिग्री और नौगांव (छतरपुर) में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

December Weather Update
December Weather Update

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 109 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 112, बुरहानपुर में 156, जबलपुर में 176 और इंदौर में 274 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

December Weather Update 25
December Weather Update 25

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 26 दिसंबर की रात एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 दिसंबर को प्रदेश में ओला-बारिश का अनुमान जताया गया है। खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकला जिलों में। भोपाल, विदिशा, सपसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर जिलों में बारिश होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • weather
डेटिंग ऐप के जाल में फंसा ग्वालियर का युवक, होटल में बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, लूटे 1.38 लाख

By Aman Vaishnav

डेटिंग ऐप के जाल में फंसा ग्वालियर का युवक, होटल में बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, लूटे 1.38 लाख
न जन्म हुआ, न उम्र हुई; फिर भी हो गया रिश्ता और सगाई! तोड़ने पर ढाई लाख का जुर्माना; दांव पर MP के 38 हजार बच्चों का बचपन

By Amresh Kushwaha

न जन्म हुआ, न उम्र हुई; फिर भी हो गया रिश्ता और सगाई! तोड़ने पर ढाई लाख का जुर्माना; दांव पर MP के 38 हजार बच्चों का बचपन
कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
फेल अभ्यर्थी रातों-रात बने टॉपर, राजस्थान-यूपी के हवाई बोर्ड से 95% अंक लाकर एमपी में पाई सरकारी नौकरी, ऐसे खुली पोल

By Aman Vaishnav

फेल अभ्यर्थी रातों-रात बने टॉपर, राजस्थान-यूपी के हवाई बोर्ड से 95% अंक लाकर एमपी में पाई सरकारी नौकरी, ऐसे खुली पोल
मध्यप्रदेश सरकार ने अपनाया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो, 45 दिन में ईमेल नहीं किया तो अकाउंट होगा इनएक्टिव

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश सरकार ने अपनाया स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो, 45 दिन में ईमेल नहीं किया तो अकाउंट होगा इनएक्टिव
मध्य भारत में मौसम के तीन रंग: MP में रातें होंगी ठंडी, CG में आंधी-बारिश और राजस्थान में छाएंगे बादल!