मध्य प्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Sandeep Kumar | Dec 28, 2024, 06:30 IST
Report temperature Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी सिस्टम के मिलने से मध्य प्रदेश के मौसम में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, कल्याणपुर (शहडोल) और देवरा में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मंडला में 11.0 डिग्री और नरसिंहपुर 12.0 में नौगांव(छतरपुर) 12.1, कल्याणपुर (शहडोल) 12.2, देवरा ( सिंगरौली) 12.6 दर्ज किया गया।
![2f1c7c53-20d]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 82 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों और शहर की बात करें तो जबलपुर में 94,इंदौर में 102, बेतमा में 108 और बुरहानपुर में 110 दर्ज हुई।
![1f3efcd6-da4]()
मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
2f1c7c53-20d
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
1f3efcd6-da4
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava