MP Weather Report : मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से फिर तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर तेज होने का अनुमान है। नए साल के पहले हफ्ते में कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे मरुखेड़ा (नीमच), राजगढ़, पिपरसमा ( शिवपुरी ), गिरवर (शाजापुर ) और शिवपुरी जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरुखेड़ा नीमच 3.5, राजगढ़ 5.4, पिपरसमा ( शिवपुरी ) 5.5, गिरवर (शाजापुर ) 7.2 और शिवपुरी 7.9 में डिग्री दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/post_attachments/f1988a86-813.jpg)
मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर ओरछा की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 64 दर्ज हुआ। अन्य बड़े शहरों और जिलों की बात करें तो मैहर में 71, जबलपुर में 74, खजुराहो में 77 और बुरहानपुर में 86 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/post_attachments/24d32438-72f.jpg)
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में भीषण ठंड और अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी चेतावनी जरी की गई है। 3 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंच सकता है, इसका मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिलेगा।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें