/sootr/media/media_files/2025/01/12/7rzyJMJfPrP3C0bwRBQa.jpg)
बारिश बढ़ाएगी ठंड Photograph: (the sootr)
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा कोहरे की चादर ने सूर्यदेव को ढक लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मंडला, मरूखेड़ा (नीमच), शहडोल, सिंगरौली और सीधी जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मंडला में 7.5 डिग्री और सीधी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/media_files/2025/01/12/vSxgvLDiN2dVNeUm1Ybt.jpg)
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 102 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 118, ग्वालियर में 156, बुरहानपुर में 160 और भोपाल में 165 है।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/media_files/2025/01/12/tUWj2mgcqXGMdJDShC3C.jpg)
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाया है। एमपी के कई जिलों में तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इनमें नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, विदिशा, हरदा, रायसेन, नरसिंहपुर, पन्ना और सागर जिले शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश या ओलावृष्टि की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। एक-दो दिन तक तापमान में गिरावट की आशंका भी जताई जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक