मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

author-image
Ravi Singh
New Update
MP Weather Report temperature

MP Weather Report temperature

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों से ठंड गायब हो गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुछ ही जिले ऐसे हैं जहां तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 10 और उससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नीमच, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़ और छतरपुर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नीमच में 9.2 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर   

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 97, जबलपुर में 127,बुरहानपुर में 134, इंदौर में 160 एक्यूआई  है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर सर्द हवाओं की चपेट में आ जाएगा और दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टीकमगढ़, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुरैना, मौसंम, रतलाम, रीवा, शहडोल, सतना, सागर में बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदल रहा जिसे ठंड बढ़ रहा है  25 जनवरी से तेज ठंड का एक और दौर शुरू होगा, जो पूरे सप्ताह रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी मौसम न्यूज MP weather news MP weather एमपी मौसम MP Weather update MP weather today एमपी मौसम अलर्ट एमपी मौसम अपडेट एमपी हिंदी न्यूज MP weather report