मौसम का हाल : ठंड ने फिर दिखाए तेवर, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आई गिरावट

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

Advertisment
author-image
Ravi Singh
New Update
एमपी मौसम का हाल
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। पिछले 6 दिनों से ठंड का असर कम हो गया था लेकिन अब एक बार फिर ठंड तेज हो गई है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, ग्वालियर और सतना जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नीमच में 9.2 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर   

शहर (जिला)            तापमान (°C में)
राजगढ़                    6.6
शाजापुर                   6.8
छतरपुर                   7.6
ग्वालियर                   7.9
सतना                       8.3

मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 126 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो बुरहानपुर में 154, इंदौर में 158, जबलपुर में 160, ग्वालियर में 160 एक्यूआई  है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

शहर               AQI
खजुराहो             124
बुरहानपुर            154
इंदौर                  158
जबलपुर              160
ग्वालियर              190

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। इसके कारण दिन और रात में ठंडी हवा चलेगी और लोगों को ठंड का अहसास होगा। शहरों का तापमान बढ़ता-घटता रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP weather today MP weather MP weather news एमपी मौसम मौसम का हाल MP weather report एमपी मौसम न्यूज एमपी मौसम अपडेट mp weather alert एमपी मौसम अलर्ट