मौसम का हाल : एमपी में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Sandeep Kumar | Feb 02, 2025, 06:30 IST
Share
Maumus MP
Maumus MP

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

मध्यप्रदेश में ठंड का दौर थम सा गया है। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ठंड का एक और दौर आएगा। जिसमें कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कल यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो रहा है। जिससे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजगढ़, गिरवर, पचमढ़ी, सीहोर और नौगांव जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ 8.4 डिग्री और गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

df460e72-a6a
df460e72-a6a

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 98 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 104, सागर में 137, मंदसौर में 143, खजुराहो में 144 एक्यूआई है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

aa683725-161
aa683725-161

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी और सर्दी का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। दिन में तीखी धूप और शाम को सर्दी रहेगी। फरवरी में ठंड का एक और दौर आने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस सिस्टम का असर 2 से 3 दिन तक रहेग। सिस्टम स्ट्रॉन्ग नहीं इसलिए बारिश की संभावना कम है। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। 12 से 14 फरवरी के बीच एमपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। 20 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर कम हो जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • एमपी में मौसम का हाल
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक