MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
Atul Dwivedi | Sept 29, 2026, 20:53 IST
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, आदेश के बाद भी इंतजार
BHOPAL. मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण मामला अटक गया है। ऊर्जा विभाग ने MP बिजली कर्मचारियों के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य था। अब तक परीक्षा नोटिफिकेशन नहीं आने से संविदा कर्मचारी नाराज हैं और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के एक सरकारी विभाग ने 5 हजार कर्मचारियों को एक सपना दिखाया था। सपना था नौकरी पक्की होने का, यानी इन कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही गई थी, लेकिन दावा है कि विभाग के आदेश के बाद भी, प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और न ही विभाग में कोई हलचल है।
मामला मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग (MP Power Department) का है। ऊर्जा विभाग के तहत आने वाली बिजली कंपनियों के लिए एक आदेश जारी हुआ था। यहां काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के बाद नियमित करने का वादा किया गया था। आरोप लग रहे हैं कि वादा पूरा नहीं हुआ, इसलिए अब संविदा बिजली कर्मचारी सरकार को काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं।
दरअसल 24 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने एक आदेश जारी किया। अपने इस आदेश में ऊर्जा विभाग ने कहा कि संविदा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों की परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा विभागीय भी हो सकती है, या फिर ऑनलाइन। परीक्षा के साथ साथ ये भी दावा किया गया कि 31 अक्टूबर 2026 तक सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
इसके लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर को नोडल एजेंसी बनाया गया था। यानी सब कुछ इसी के नियंत्रण में होगा। इसके अलावा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन अक्टूबर शुरू होने को है पर न ही परीक्षा का अता पता है, और न ही किसी को ये पता है कि ये पूरी प्रक्रिया आखिर कहां अटकी है।
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंप्लाईज एवं इंजीनियर्स के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस कुशवाह से 'द सूत्र' ने बात की। इनका कहना है कि जुलाई में ऊर्जा विभाग ने ये आदेश जारी किया था। अक्टूबर शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक न ही परीक्षा करवाने वाली एजेंसी तय हुई है, न ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
31 अक्टूबर तक ये सारी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी। ऐसे में संविदा कर्मचारियों में भारी असंतोष है। अब ये संविदा कर्मचारी दीपावली पर काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं।
इन संविदा बिजली कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता की वजह से सब हो रहा है। विभाग ने दावा किया था कि वो सभी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र होंगे, जो 2 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं।
विभाग ने ये भी कहा था कि ये योजना सिर्फ एक बार के लिए है। यानी अब आगे किसी और संविदा कर्मचारी को इस योजना के जरिए नियमित नहीं किया जाएगा, न ही वो दावा कर सकेगा।
अब इन संविदा बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई है। इनका कहना है कि आखिर दो महीने बाद भी अब तक प्रक्रिया क्यों रुकी हुई है? अपनी चिट्ठी में इन लोगों ने ऊर्जा मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि ये कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए। बता दें कि प्रदेश की बिजली कंपनियों में लगभग 6 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
मामला मध्यप्रदेश के ऊर्जा विभाग (MP Power Department) का है। ऊर्जा विभाग के तहत आने वाली बिजली कंपनियों के लिए एक आदेश जारी हुआ था। यहां काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के बाद नियमित करने का वादा किया गया था। आरोप लग रहे हैं कि वादा पूरा नहीं हुआ, इसलिए अब संविदा बिजली कर्मचारी सरकार को काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं।
मामला क्या है?
पूरी प्रक्रिया आखिर कहां अटकी
आदेश के बाद क्या हुआ?
31 अक्टूबर तक ये सारी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी। ऐसे में संविदा कर्मचारियों में भारी असंतोष है। अब ये संविदा कर्मचारी दीपावली पर काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं।
अधिकारियों की उदासीनता बड़ा कारण
विभाग ने ये भी कहा था कि ये योजना सिर्फ एक बार के लिए है। यानी अब आगे किसी और संविदा कर्मचारी को इस योजना के जरिए नियमित नहीं किया जाएगा, न ही वो दावा कर सकेगा।
ऊर्जा मंत्री को लिखी चिट्ठी
- MP
बिजली कर्मचारियों का नियमितीकरण कब होना है?
MP ऊर्जा विभाग ने संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के लिए परीक्षा कराने का वादा किया था, लेकिन अक्टूबर 2026 शुरू होने वाला है और अब तक परीक्षा की प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हुई है। - संविदा बिजली कर्मचारी क्यों काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं?
संविदा बिजली कर्मचारी काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं क्योंकि विभाग ने नियमितीकरण का वादा पूरा नहीं किया और परीक्षा की प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे उनमें भारी असंतोष है। - क्या मध्यप्रदेश सरकार ने संविदा बिजली कर्मचारियों के लिए कोई योजना बनाई है?
हां, ऊर्जा विभाग ने 24 जुलाई 2026 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि संविदा कर्मचारियों की परीक्षा होगी और सभी योग्य कर्मचारी नियमित किए जाएंगे, लेकिन प्रक्रिया अब तक अटकी हुई है।
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
By Umeshwari Baghel
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
By Mukesh Sharma
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
By VINAY VERMA
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
By Jitendra Shrivastava