मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jan 27, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report AQI situation
MP Weather Report AQI situation

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों से ठंड गायब हो रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुछ ही जिले ऐसे हैं जहां तापमान 9 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 10 और उससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल्याणपुर (शहडोल), रीवा, नौगांव, ग्वालियर और उमरिया जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) 4.9 और रीवा 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

fd945e30-a5d
fd945e30-a5d

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर जिले की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 106 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में111, मंदसौर में 112, रतलाम में 132 और भोपाल में 154 है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

ed095e17-51c
ed095e17-51c

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ शहरों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में स्थिति साफ नजर आएगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि