MP Weather : प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, सर्दी के साथ कोहरे के बढ़े आसार
Sandeep Kumar | Nov 19, 2024, 23:32 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-19T232739.853
मध्य प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। और धुंध के साथ हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम का मिजाज अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
उत्तर भारत की तरफ लगातार हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में साफतौर पर दिखाई देने लगा है। यहां सर्द हवा से रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं वातावरण में नमी रहने से शहरों में धुंध और कोहरा छाने लगा है। इसके कारण प्रदेश में दिन के तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। धूप भी गुनगुनी लगने लगी है।
MP Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी
ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है। वातावरण में बड़े पैमाने पर धूल कण बने रहने से अन्य शहरों में भी सुबह के समय धुंध (कुहासा) बना हुआ है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। जेट स्ट्रीम के कारण उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से रात के समय ठिठुरन बनी हुई है।
MP Weather Update: प्रदेश में सिहरन वाली सर्दी, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
प्रदेश में दिन का सबसे कम 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में रिकार्ड किया गया। राजधानी में दिन के तापमान में सोमवार की तुलना में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह सबसे कम 500 से 1000 मीटर दृश्यता ग्वालियर में रही।
MP Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी
पचमढ़ी का तापमान आठ डिग्री
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम (Weather ) का इस तरह का मिजाज अभी 4 दिन तक बना रह सकता है। इधर प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात का सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला का रिकार्ड किया गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
चंबल में छा रहा घना कोहरा
MP Weather Update: प्रदेश में सिहरन वाली सर्दी, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
500 से 1000 मीटर दृश्यता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari