MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 23, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 23 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा, जिसमें बालाघाट के मलाजखंड में सवा इंच और मंडला में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी में पौन इंच और नरसिंहपुर तथा श्योपुर में आधा इंच बारिश हुई।

प्रदेश के कई अन्य जिलों जैसे भोपाल, मऊगंज, मंदसौर, सिवनी, नर्मदापुरम, शाजापुर, बड़वानी, रतलाम, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया, सिवनी में भी तेज बारिश का दौर रहा।

पिछले 24 घंटों में श्योपुर में सबसे ज्यादा 3.2 इंच बारिश हुई। इसके अलावा, गुना में 1.7 इंच, रतलाम में 1.5 इंच, शिवपुरी में 1.3 इंच, भोपाल में 1.2 इंच, रायसेन में 1.1 इंच और पचमढ़ी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 26.0 डिग्री, इंदौर में 27.0 डिग्री, ग्वालियर में 31.9 डिग्री, उज्जैन में 26.0 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.0 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.4 डिग्री, सतना में 33.6 डिग्री, रीवा में 33.1 डिग्री, सीधी में 32.8 डिग्री और चित्रकूट में 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

8a50e388-790
8a50e388-790

मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 32.4 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 87 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 4.6 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 5.8 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शुक्रवार को MP के बड़ौदा में 148.0 मिमी, कराहल में 98.0 मिमी, जावरा में 96.0 मिमी, मनासा में 93.0 मिमी, श्योपुर में 78.0 मिमी और जावद में 71.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

95120c5e-938
95120c5e-938

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका मुख्य कारण एक मानसून ट्रफ लाइन है, जो दतिया और सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा, एक और ट्रफ लाइन प्रदेश के मध्य से गुजर रही है, जबकि दक्षिणी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन तीनों मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 23 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने वाला है और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का यह अलर्ट किसानों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वे अपनी दैनिक गतिविधियों और यात्राओं की योजना सावधानी से बना सकें। इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है, इसलिए प्रशासन भी अलर्ट पर है।

एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | भारी बारिश का अलर्ट | तीन सिस्टम एक्टिव | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • तीन सिस्टम एक्टिव
  • mp weather alert
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती