MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Aug 31, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश हुई। इंदौर में 3.1 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण शहर के निचले इलाकों और घरों में पानी घुस गया। यशवंत सागर डैम के दो गेट खोलने पड़े।
इसके साथ ही खरगोन में डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि गुना में आधे इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्वालियर, पचमढ़ी, रतलाम, बालाघाट, हरदा, श्योपुर, मंदसौर और धार में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। नर्मदापुरम में शनिवार सुबह तवा डैम के तीन गेट खोले गए, जिनसे करीब 15 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। वर्तमान में डैम का जलस्तर 1164 फीट है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.5 डिग्री, इंदौर में 30.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.0 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.8 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 34.8 डिग्री, श्योपुर में 34.6 डिग्री, सतना में 34.5 डिग्री और खजुराहो में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
![5b24dc9b-4f4]()
मध्यप्रदेश का
मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 99 प्रतिशत है जबकि अब तक 30 इंच पानी गिरना था।
अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 0.5 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.5 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के खरगौन में 152.6 मिमी, वरला में 147.4 मिमी, ठिकरी में 108.0 मिमी, पीथमपुर में 104.0 मिमी, चाचरियापाटी में 102.0 मिमी और राजपुर में 91.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![23f24c20-d36]()
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ सिवनी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) भी सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। विभाग ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है, जो लगभग 96 घंटे तक जारी रह सकती है।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त को मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में देवास, खंडवा, सीहोर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, गुना, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, श्योपुर और मुरैना शामिल हैं।
इसके अलावा, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। यह मौसम अलर्ट आगामी दिनों में मॉनसून की सक्रियता को दर्शाता है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP weather today | MP Weather update | Monsoon | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
इसके साथ ही खरगोन में डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि गुना में आधे इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्वालियर, पचमढ़ी, रतलाम, बालाघाट, हरदा, श्योपुर, मंदसौर और धार में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। नर्मदापुरम में शनिवार सुबह तवा डैम के तीन गेट खोले गए, जिनसे करीब 15 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। वर्तमान में डैम का जलस्तर 1164 फीट है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 25.8 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 35.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 34.8 डिग्री, श्योपुर में 34.6 डिग्री, सतना में 34.5 डिग्री और खजुराहो में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।
5b24dc9b-4f4
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 0.5 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 6.5 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के खरगौन में 152.6 मिमी, वरला में 147.4 मिमी, ठिकरी में 108.0 मिमी, पीथमपुर में 104.0 मिमी, चाचरियापाटी में 102.0 मिमी और राजपुर में 91.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
23f24c20-d36
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
इसके अलावा, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। यह मौसम अलर्ट आगामी दिनों में मॉनसून की सक्रियता को दर्शाता है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP weather today | MP Weather update | Monsoon | मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA