/sootr/media/media_files/2025/02/08/8MdPuY7mQ3jU2zFUdFqJ.jpg)
MP Weather Report : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत सभी संभागों के तापमान में शनिवार को भी गिरावट देखने को मिला। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 4.5 डिग्री तापमान शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश के 14 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। वहीं, भोपाल में 16 से 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाया और लोगों की कंपकपी छूटने लगी। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के आने पर रविवार से प्रदेशभर के शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मध्य प्रदेश के शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और खरगोन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
मप्र का AQI, रतलाम की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 91 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 150, इंदौर में 151, जबलपुर में 157 और खजुराहो में 160 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम में धूप-हवाओं की आंखमिचौली के बीच एक बार फिर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी से मौसम में थोड़ी गर्माहट आने का अनुमान है। इसके बाद 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी के बाद मौसम में पूरे प्रदेश में गर्माहट आएगी और ठंड का असर कम होगा। इससे दिन और रात का तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक