/sootr/media/media_files/2025/02/14/v1LoOSCNWnlvGB0zrb7J.jpg)
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को दिन के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 11 शहरों का तापमान 28 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रात में भी पारा सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। रात में कई जिलों में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकॉर्ड किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में ठंडक ही देखने को मिली। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और खरगोन में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर बुरहानपुर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुरहानपुर शहर की हवा पुअर श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 112 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 117, जबलपुर में 118 और इंदौर में 124 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में 15 फरवरी को भी ठंड से राहत का अनुमान नहीं हैं। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहने का अनुमान जताया जा रहा है। शनिवार को प्रदेशभर के मौसम में फिलहाल किसी तरह के बदलाव नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। अलबत्ता आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा जा सकता है।