MP में लुढ़का पारा, दिन-रात में 2 डिग्री कम हुआ तापमान, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

author-image
Manish Kumar
New Update
MP Weather 22 feb
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। उज्जैन, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शनिवार को तापमान 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रहा। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अशोकनगर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के जिलों में उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। माना जा रहा है कि अबी दो दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और मंडला में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर  

MP Weather Temperature 22 feb

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं बेटमा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 87, भोपाल में 139 और इंदौर में 152 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 22 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 23 फरवरी यानी रविवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में दिन-रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को ग्वालियर और सागर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना के साथ प्रदेशभर का मौसम सूखा और गर्माहट भरा ही रहने का अनुमान है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी मौसम तापमान एमपी मौसम न्यूज एमपी मौसम अनुमान MP weather news MP weather एमपी मौसम MP weather Forecast एमपी मौसम अलर्ट mp weather alert एमपी मौसम अपडेट