/sootr/media/media_files/2025/03/02/OvlUMchXGdlBs5bS2N3d.jpg)
Photograph: (the sootr)
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस सिंगरौली में दर्ज किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो मिला जुला मौसम देखने को मिला। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कई जगह जोरदार बारिश हुई और कई इलाकों में ओले गिरने के भी समाचार मिले हैं। इससे फसलें भी प्रभावित हुईं हैं। वहीं, बाकी हिस्सों में जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है तो रात में भी अब गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश में सिंगरौली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के पार ही रहा जबकि देवास की रात सबसे गर्म रही और तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
5 सबसे ज्याद अधिकतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/media_files/2025/03/02/WdwJHrVbGsdTEpxtHM6k.jpg)
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 103, भोपाल में 129 और ग्वालियर में 142 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/media_files/2025/03/02/THfFfMzX9EyQBpVB5Hjf.jpg)
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में 3 मार्च यानी सोमवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब धूप अपनी तल्खी दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
मौसम विभाग ने मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में बादल छाने का अनुमान जताया है। वहीं मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक