MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में रविवार के मुकाबले सोमवार को 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले सोमवार को तापमान 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में रतलाम में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 37 डिग्री के आसपास रहा जबकि धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/media_files/2025/03/10/mp-aqi-situtation-10-march-414102.jpg)
मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 89 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 133, ग्वालियर में 168 और इंदौर में 172 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/media_files/2025/03/10/weather-temperature-report-10-march-318205.jpg)
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में 11 मार्च यानी मंगलवार को मौसम में गर्मी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप में गर्मी बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें