एमपी में बादल छाने के साथ ही बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
MP Weather AQI Situtation
MP Weather AQI Situtation

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। पहले और दूसरे सप्ताह में बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ेगा और लू चलने की भी संभावना है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो कई संभाग में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ज्यादातर जगह मौसम सूखा और सामान्य ही देखने को मिला। प्रदेश में रतलाम में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से प्रदेश में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे कई शहरों में लू चलने की संभावना जताई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज गर्मी के कारण जिला प्रशासन ने बड़वानी जिले के स्कूलों का समय बदल दिया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

26de68ba-2e8
26de68ba-2e8


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 72 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो सागर में 76, उमरिया में 78 और सिंगरौली में 83 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

ac1a246b-9b9
ac1a246b-9b9


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

एमपी में अप्रैल की महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव (लू) का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सबसे अधिक प्रभाव ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में रहेगा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास भी एक चक्रवात है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। आज शुक्रवार शनिवार से फिर मौसम साफ होने लगेगा। तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • MP Weather Updates
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर