बादलों के छंटते ही तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

author-image
Manish Kumar
New Update
MP Weather 5 APRIL

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम में बदलाव देखा गया। शनिवार को प्रदेश के जबलपुर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई जबकि बाकी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। गर्मी के इस मौसम में पहली बार मध्य प्रदेश में लू यानी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने का अनुमान जताया है। 

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम 

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में 2 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश में नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 38 से 40 डिग्री के आसपास ही रहा। धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पूरे प्रदेश में कई जिलों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। शनिवार को भोपाल में तापमान 39 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 38 डिग्री, उज्जैन में 39.4 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर 

MP Weather Temperature Report 5 APRIL
Photograph: (the sootr)

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 163 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 79 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 133, इंदौर में 147 और ग्वालियर में 161 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 5 APRIL
Photograph: (the sootr)

 मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

गर्मी के इस मौसम में पहली बार मध्य प्रदेश में लू यानी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर, और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, और जबलपुर-सागर संभागों में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

thesootr links

 

एमपी मौसम एमपी मौसम अपडेट एमपी मौसम अलर्ट एमपी मौसम न्यूज MP weather mp weather alert MP weather Forecast MP weather news