पारा हुआ 42 पार, तेज गर्मी-लू के बीच कई जगह बारिश-ओले, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Apr 11, 2025, 06:30 IST
MP Weather 10 april
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और लू के बीच कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को प्रदेश में राजगढ़ और रतलाम सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 44.2°C दर्ज किया गया। शिवपुरी में शाम के समय हल्की बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट हुई, जबकि सागर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। मुरैना में भी तेज हवाओं और ओलों के साथ बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
प्रदेश के बड़े शहरों में भी तापमान काफी बढ़ा हुआ था। भोपाल में तापमान 41.3°C, इंदौर में 40.3°C, ग्वालियर में 39.6°C, उज्जैन में 41°C और जबलपुर में 40.6°C दर्ज किया गया। तेज गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कक्षाएं अब दोपहर 12 बजे तक चलेंगी ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। मुरैना में ओलावृष्टि के कारण खेतों में रखी फसलें नष्ट हो गईं, विशेष रूप से कैलारस, सबलगढ़ और रामपुर इलाकों के किसानों को नुकसान हुआ, जहां गेहूं की फसलें पूरी तरह भीग गईं। खंडवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है जबकि बाकी जिलों में गर्मी बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
![MP Weather Temperature Report 10 april]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सिंगरौली की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं उज्जैन शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सिंगरौली शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 131, इंदौर में 134 और जबलपुर में 150 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters 10 april]()
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सक्रिय हैं, जिसकी वजह से बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक ऐसा मौसम रहने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
MP Weather Temperature Report 10 april
मप्र का AQI, सिंगरौली की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 10 april
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta