MP Weather Update: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | May 05, 2025, 06:30 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में 3 वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के कारण रविवार को कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा और खंडवा समेत कई शहरों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
भोपाल में कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि उज्जैन में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। वहीं, इंदौर में शाम 5 बजे से तेज आंधी, बिजली चमक और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 70 मिमी (लगभग 3 इंच) वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी बरकरार है। नरसिंहपुर में 43.8°C, खंडवा में 42.5°C, खरगोन में 42.4°C, खजुराहो में 40.8°C और नर्मदापुरम में 40.3°C तापमान दर्ज किया गया।
रविवार को नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद रतलाम में 43.4 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री और धार में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।
![50a706ce-02d]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 136 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 92, भोपाल में 97 और इंदौर में 97 दर्ज हुई।
![e8daa811-7f9]()
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई तक चक्रवातीय हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी ही असमान्य परिस्थितियों की चेतावनी जारी की है। आंधी, ओलावृष्टि और स्थानीय बारिश की संभावना बनी हुई है।
मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अस्थिर मौसम जारी रहेगा। हालांकि, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
भोपाल में कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि उज्जैन में लगभग आधा इंच वर्षा हुई। वहीं, इंदौर में शाम 5 बजे से तेज आंधी, बिजली चमक और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 70 मिमी (लगभग 3 इंच) वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी बरकरार है। नरसिंहपुर में 43.8°C, खंडवा में 42.5°C, खरगोन में 42.4°C, खजुराहो में 40.8°C और नर्मदापुरम में 40.3°C तापमान दर्ज किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
50a706ce-02d
मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 92, भोपाल में 97 और इंदौर में 97 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
e8daa811-7f9
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अस्थिर मौसम जारी रहेगा। हालांकि, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इंदौर में यातायात प्रभावित
- मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक है, आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है।
- एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए हैं, सावधानी से गुजरें।
- गोमटगिरी रोड पर होर्डिंग्स हटा दिए गए हैं और मार्ग अब साफ है।
- खड़े गणपति और गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
- सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव है।
- सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है और यातायात नियंत्रित किया जा रहा है।
- पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया है, सावधानी से गुजरें।
- रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
- गंगवाल बस स्टैंड पर एक बस खराब होने से ट्रैफिक जाम है, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
महत्वपूर्ण अनुरोध
- अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की सलाह का पालन करें।
जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन धीरे और सावधानी से चलाएं।
आपात स्थिति में नगर निगम हेल्पलाइन या ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें। - thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari