MP Weather Update: मानसून का करना होगा और इंतजार, 21 शहरों का पारा 40 के पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Updated:
Share
mp weather forecast 9 june
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के दौर के बावजूद तेज गर्मी का असर बढ़ गया है। रविवार को जून के महीने में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा। छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दक्षिणी हिस्से के आठ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट था। इसके अलावा, शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम और बड़वानी में बारिश भी हुई थी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

रविवार को टीकमगढ़ में 43.7 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 43.6 डिग्री, शिवपुरी-सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री, सीधी में 42 डिग्री, उमरिया में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, सिवनी-रतलाम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था।

बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42.2 डिग्री और इंदौर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

379e8cf3-d99
379e8cf3-d99


मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 154 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 75 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 110, भोपाल में 118 और जबलपुर में 139 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

1ba66cb5-549
1ba66cb5-549


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी हो रही है। अगले तीन से चार दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम है।

सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना में लू का अलर्ट है, जबकि सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद होने की संभावना है। इससे पहले प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ लू चलने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी मौसम | मध्य प्रदेश मौसम | मौसम का हाल | MP weather Forecast | MP Weather update | Monsoon

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • मानसून
  • मौसम
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • मानसून की एंट्री
  • मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री
20-30 साल पढ़ाकर अतिथि विद्वानों को नहीं छोड़ सकती सरकार, हाईकोर्ट ने अलग कैडर बनाने का दिया सुझाव

By Neel Tiwari

20-30 साल पढ़ाकर अतिथि विद्वानों को नहीं छोड़ सकती सरकार, हाईकोर्ट ने अलग कैडर बनाने का दिया सुझाव
राजस्थान के डेयरी संघों में बदलेगा चुनाव का गणित, कम दूध सप्लाई करने वालों का कटेगा वोट

By Jageshwar Prasad

राजस्थान के डेयरी संघों में बदलेगा चुनाव का गणित, कम दूध सप्लाई करने वालों का कटेगा वोट
मार्कशीट-डिग्री के लिए नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर: MP के 35 लाख विद्यार्थियों को राहत, 2021 से 2025 तक का रिकॉर्ड अब डिजीलॉकर पर होगा अपलोड

By Arohi Raj

मार्कशीट-डिग्री के लिए नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर: MP के 35 लाख विद्यार्थियों को राहत, 2021 से 2025 तक का रिकॉर्ड अब डिजीलॉकर पर होगा अपलोड
चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली के बाद गैंगस्टर के निशाने पर बिल्डर मनीष गोधा, लॉरेंस गैंग पर शक

By Sanjay Gupta

चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली के बाद गैंगस्टर के निशाने पर बिल्डर मनीष गोधा, लॉरेंस गैंग पर शक
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त

By Jageshwar Prasad

दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े