MP में 4 दिन बाद मानसून की एंट्री, कई जगहों पर जोरदार बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में... 

author-image
Manish Kumar
New Update
mp weather 14 june

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब एक-दो दिन में होने की संभावना है। इससे पहले, प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच, मंदसौर और शाजापुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

भोपाल में शाम को धूल भरी आंधी चली और इसके बाद कुछ इलाकों में बारिश हुई। इंदौर में हल्की बारिश हुई, वहीं मंदसौर में ओले गिरे। नीमच में आंधी से एक मकान का टीनशेड उड़ गया, जबकि जबलपुर में 15 मिनट तक बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में शनिवार को आंधी-बारिश के साथ तेज गर्मी का असर देखने को मिला। नर्मदापुरम में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे उच्चतम तापमान था। वहीं, 25 से ज्यादा जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, छतरपुर जिले के खजुराहो में 44.7 डिग्री और नौगांव में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सतना में 43.1 डिग्री, सीधी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, खंडवा, बैतूल और सागर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक था।

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भोपाल में 40.4 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और जबलपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर 

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 72 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 87, भोपाल में 113 और इंदौर में 118 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है।

इसके साथ एक द्रोणिका गुजरात से पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र तक फैल रही है। मराठवाड़ा और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में एक और चक्रवात बना है, जो दक्षिण-पश्चिमी दिशा में झुका हुआ है। इस चक्रवात से तेलंगाना होते हुए आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। खासकर इंदौर संभाग के कई स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है।

18 जून तक मानसून की एंट्री

मानसून पिछले 13 दिनों से स्थिर बना हुआ था, लेकिन रविवार से इसके आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अरब सागर से नमी आनी शुरू हो गई है, जिससे रविवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 18 जून तक मानसून का प्रदेश में प्रवेश भी हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मौसम का हाल | एमपी में मानसून | एमपी में मानसून की एंटी | मॉनसून | एमपी में मॉनसून | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update

MP Weather update MP weather report MP weather news MP weather Forecast mp weather alert MP weather मध्य प्रदेश मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम एमपी में मॉनसून मॉनसून एमपी में मानसून की एंटी एमपी में मानसून मानसून मौसम का हाल
Advertisment