MP Weather Report : मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक देते हुए पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। इसके कारण विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं।
गुना में 9 घंटे में 2 इंच पानी गिरा, जबकि शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में 1.5 इंच और नरसिंहपुर में 0.75 इंच बारिश हुई। सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा।
दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री तक पहुंच गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, और नर्मदापुरम में तापमान 30 डिग्री से कम रहा।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
/sootr/media/post_attachments/8ac161b6-351.jpg)
मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 65 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 71, भोपाल में 71 और इंदौर में 77 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
/sootr/media/post_attachments/4e779742-15f.jpg)
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ सक्रिय हैं। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।
IMD के मुताबिक, 21 जून 2025 को मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के 55 जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की स्थिति बनी रहेगी।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मौसम का हाल | मानसून की एंट्री | एमपी में मानसून | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम | mp weather alert | MP Weather update