नहीं बढ़ेगा पारा, फिलहाल 10 डिग्री से नीचे ही रहेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 16, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 15 feb
mp weather 15 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम ने फिर से अपना मिजाज बदला और भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वजह से दिन में लोगों को गुनगुनी धूप का मजा लेने को मिला। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 33.6 बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में ठंडक से राहत मिली। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और बड़वानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 15 FEB
MP Weather Temperature Report 15 FEB

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ओरछा शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 80 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 146, जबलपुर में 145 और इंदौर में 152 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

AQI Situtation 15 FEB
AQI Situtation 15 FEB

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 16 फरवरी को लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और धूप में तीखापन रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है यानी पारा और चढ़ेगा। ठंड का अहसास केवल सुबह और रात में ही होगा। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में पारा चढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को प्रदेशभर के मौसम में गर्माहट का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि