4 डिग्री तक बढ़ा पारा, सुबह-रात में ठंड का अहसास, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 17, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 16 feb
mp weather 16 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सभी संभाग के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। भोपाल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में शनिवार के मुकाबले 2 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बाकी संभागों के जिलों के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। उज्जैन, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक अधिक रहा जबकि भोपाल, ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम में लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों के जिलों में शनिवार के मुकाबले शनिवार को 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के शहडोल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और बड़वानी में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 16 feb
MP Weather Temperature Report 16 feb

मप्र का AQI, बेटमा की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर बेटमा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं रतलाम शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बेटमा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 61 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 73, जबलपुर में 67 और इंदौर में 72 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 16 feb
Air Quality Meters 16 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 17 फरवरी यानी सोमवार को लोगों को गर्मी का अहसास होगा। दिन की धूप में तेजी रहेगी जो लोगों को थोड़ा बैचेन करेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है यानी दिन-रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, सुबह और देर रात ठंड का अहसास होगा। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। सोमवार को प्रदेशभर का मौसम सूखा और गर्माहट भरा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती