दिन का तापमान 35 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 04, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 3 march
MP Weather 3 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में सोमवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में रविवार के मुकाबले सोमवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले सोमवार को तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के रीवा संभाग में ही केवल पारा करीब 2 डिग्री कम रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा। प्रदेश में मंडला में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के पार ही रहा जबकि खंडवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 3 march
MP Weather Temperature Report 3 march

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं बुरहानपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 62 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 138, ग्वालियर में 144 और भोपाल में 150 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 3 march
Air Quality Meters 3 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 4 मार्च यानी मंगलवार को भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अब धूप अपनी तल्खी दिखाएगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विबाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • मध्य प्रदेश मौसम अनुमान
  • मध्य प्रदेश मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि