तेज चल रही ठंडी हवा थमी, तो बढ़ने लगा पारा, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Mar 09, 2025, 06:30 IST
mp weather 8 march
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले गुरुवार को तापमान 3 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 4 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में रतलाम में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के आसपास रहा जबकि धार की रात सबसे गर्म रही और तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।
![mp weather report 8 march]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 128, भोपाल में 135 और जबलपुर में 139 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters 8 march]()
मध्य प्रदेश में 9 मार्च यानी रविवार को मौसम में गर्मी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप में गर्मी बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
mp weather report 8 march
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
मंदसौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 81 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 128, भोपाल में 135 और जबलपुर में 139 दर्ज हुई।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 8 march
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman