मध्य प्रदेश में बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ 13 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 22, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 21 march
MP Weather 21 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2 से 4 डिग्री की कमी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले शुक्रवार को तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस शाजापुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 4 डिग्री तक कम दर्ज किया गया जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात के तापमान में भी कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में खंडवा में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 37 डिग्री के आसपास रहा जबकि खंडवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कई जगहों पर बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जबकि कई जिलों में मौसम गर्म रहने का अंदेशा जताया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, खजुराहो की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर खजुराहो की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 70 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 120, भोपाल में 137 और इंदौर में 139 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान बुंदेलखंड के सागर, दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 22 मार्च को मौसम मिला-जुला रहेगा। मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती